Agra Metro के विस्तार की तैयारी तेज: जल्द आईएसबीटी तक दौड़ेगी सेवा, शहरवासियों को मिलेगा तेज व सुगम मेट्रो सफर
Agra Metro Update: आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन पर यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्टेशनों पर साइनेज, सूचना बोर्ड, CCTV और अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य पूरा हो चुका है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
आगरा मेट्रो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Agra Metro Expansion: आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन (मेडिकल कॉलेज से आईएसबीटी) पर यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी आगामी स्टेशनों पर यात्रियों के सुगम आवागमन एवं मार्गदर्शन के लिए साइनेज एवं पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (पिड्स) का इंस्टॉलेशन पूर्ण कर लिया गया है। इसी के साथ सभी स्टेशनों पर अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
अधिकारियों ने सिस्टम्स एवं स्टेशनों का किया निरीक्षण
बता दें कि सोमवार को यूपीएमआरसी एमडी सुशील कुमार और यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान यात्री सुरक्षा, परिचालन तैयारियों और परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इस उपलक्ष्य पर एमडी यूपीएमआरसी सुशील कुमार ने कहा कि आगरा में अति शीघ्र मेट्रो सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे शहरवासियों को अब मेडिकल कॉलेज से आईएसबीटी तक सुगम, स्वच्छ एवं तेज यातायात मिलेगा। यूपीएमआरसी आगरा में एक विश्व स्तरीय मेट्रो प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
आगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- UP में मदरसों को लेकर बड़ा फरमान जारी, बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर मिलेगा वेतन
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1
आगरा मेट्रो (यलो लाइन) की लंबाई 14 किलोमीटर है। इसमें 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। इस कॉरिडोर का 6 किलोमीटर लंबा ‘प्राथमिकता खंड’ (ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर) पहले से ही चालू हो चुका है। शेष भाग का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है।
इस रूट का उद्देश्य आगरा के मुख्य पर्यटन स्थलों- जैसे ताजमहल और आगरा किला को सीधे शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ना है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों दोनों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। आगरा मेट्रो के येलो लाइन रूट पर सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक कुल 15 मेट्रो स्टेशन हैं।
