Agra Job Fraud: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोग बने शिकार
Agra Job Fraud Case: आगरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के परिवार समेत कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
फ्राड (सांकेतिक फोटो)
Agra Job Fraud With BJP Leader: आगरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में खेरागढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के परिवार सहित कुल पांच लोगों से करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई भी बने शिकार
पीड़ित पक्ष के अनुसार, भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई विजय पाल कुशवाह को कुछ लोगों ने सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि आरोपियों ने विधायक के दो भतीजों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब 21 लाख रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, भरोसा कायम रखने के लिए दोनों युवकों को पंचायती राज विभाग हाथरस और लोक निर्माण विभाग कन्नौज में कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराए गए।
तीन महीने तक कराई गई ट्रेनिंग
आरोप है कि नियुक्ति पत्र देने के बाद युवकों को जॉइनिंग कराई गई और करीब तीन माह तक ट्रेनिंग भी कराई गई, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि उनकी नौकरी वास्तविक है। लेकिन बाद में पूरे मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि नियुक्ति पत्र और नौकरी की प्रक्रिया संदिग्ध है। इसके बाद पीड़ित परिवार को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा: कचरा संकलन कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, सभापति अनिल मकरिये ने दिए जांच के आदेश
2027 से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस के निशाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी; अमित सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
Bulldozer Action: आगरा से उठी बुलडोजर कार्रवाई की गूंज, अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर फिर गरमाई सियासत
राहुल गांधी के परशुराम अवतार वाली तस्वीर पर बवाल! BJP ने बताया हिंदू आस्था का अपमान, कांग्रेस ने क्या कहा?
शिकायत में मुख्य आरोपी के रूप में राजेश कुमार बघेल, उसके पुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह, अनुज तथा मनोज मिश्रा समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि यही गिरोह सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
यह भी पढ़ें- Prayagraj: मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक विसंगतियों का दावा, सपा ने की संशोधन की मांग
कई अन्य लोगों को भी बनाया शिकार
मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित पक्ष ने एक आरोपी को फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में पकड़ लिया। इसके बाद उसे आगरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस कर रही मामलें की जांच
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों, नियुक्ति पत्रों, लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने और ट्रेनिंग के जरिए लोगों का विश्वास जीतकर ठगी करने वाले संभावित रैकेट की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले ने सरकारी नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी भर्ती गिरोहों की गतिविधियों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
