आगरा में बहन पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी राहुल गिरफ्तार, छह घंटे में पुलिस ने दबोचा

Agra Crime: शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी छोटी बहन की मंदिर में शादी और बड़ी बहन के घर एक लड़की के रहने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।
Man who attacked his sister arrested
बहन पर हमला करने वाला राहुल गिरफ्तार(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रसोई में मौजूद महिला की पीठ पर मारी थी गोली

  • घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी

  • पारिवारिक विवाद के चलते हमले की आशंका

Agra Brother Attacks Sister: ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में अपनी ही बड़ी बहन को तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शाहदरा कट के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। गोली लगने से घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि राहुल ने अपनी बहन को गोली मार दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तेजी से सुराग जुटाते हुए घटना के छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Man who attacked his sister arrested
कार की छत पर फंसाकर 1.5KM तक घसीटा, फिर चढ़ा दी गाड़ी, कानपुर में पुरानी रंजिश में सेल्समैन की हत्या- VIDEO

पारिवारिक विवाद में बहन पर चलाई गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल अपनी छोटी बहन की मंदिर में शादी किए जाने और बड़ी बहन के घर एक लड़की को रखे जाने से नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने कथित तौर पर अपनी बड़ी बहन को निशाना बनाया। आरोप है कि जब महिला रसोई में थी, तभी राहुल ने तमंचे से उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Man who attacked his sister arrested
गोरखपुर हादसा: करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत, अखिलेश ने उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग

तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद

डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

इस मामले में थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगरा पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com