कार की छत पर फंसाकर 1.5KM तक घसीटा, फिर चढ़ा दी गाड़ी, कानपुर में पुरानी रंजिश में सेल्समैन की हत्या- VIDEO

Kanpur Crime News: कानपुर में पुरानी रंजिश के चलते 37 वर्षीय सेल्समैन बीरू सिंह भदौरिया की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Kanpur Salesman Murder Case
बीरू सिंह भदौरिया की निर्मम हत्या(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कानपुर में 37 वर्षीय सेल्समैन बीरू सिंह भदौरिया की हत्या हुई

  • परिजनों ने पुरानी रंजिश को वारदात की वजह बताया है

  • आरोपियों ने सेल्समैन को कार की छत पर घसीटा और कुचला

Kanpur Salesman Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार की एक दिल-दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक 37 साल के सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सेल्समैन को कार की छत पर डाला और उसके हाथों को खिड़कियों के शीशे में फंसाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई, और फिर जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसे सड़क पर गिराकर गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। 

मृतक सेल्समैन की पहचान बीरू सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हत्यारों ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से पूरे इलाके में हदशत का माहौल है। फिलहाल कानपुर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

कानपुर में पुरानी रंजिश में सेल्समैन की हत्या

जानकारी के मुताबिक, कानपुर हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में सेल्समैन थे। मंगलवार रात वह दशहरा मेले में गए थे और देर रात अपने घर लौट रहे थे। जहां रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेरकर रोका और उनके साथ मारपीट करने के बाद उनकी हत्या कर दी।

परिवार ने बताया कि, कुछ दिन पहले बीरू का खाड़ेपुर नई बस्ती के राजवीर और मेवालाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए मंगलवार रात मेवालाल अपनी कार से राजवीर समेत तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचा और रास्ते में बीरू को रोक लिया। 

Kanpur Salesman Murder Case
गोरखपुर हादसा: करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत, अखिलेश ने उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग

कार की छत पर फंसाकर 1.5 KM तक घसीटा


आरोपियों ने पहले बीरू के साथ मारपीट की। जब उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, तो उन्हें कार से टक्कर मार दी गई। टक्कर लगने से बीरू बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कार की छत पर डाल दिया और उनके दोनों हाथों को खिड़कियों के शीशों में फंसा दिया। फिर तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर तक ले गए। इसके बाद आरोपियों ने बीरू को राजेंद्र नगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास सड़क पर गिरा दिया और उनके ऊपर से कार चढ़ा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान उसी रास्ते से गुजर रहे देवेंद्र सिंह चौहान ने घायल बीरू को पहचानकर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग बीरू को पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बीरू अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में पत्नी रीना, दो बेटियां, एक बेटा, पिता राम शंकर और बड़े भाई कुलदीप हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

Kanpur Salesman Murder Case
श्रद्धा दुबे केस में ‘सर’ पर सस्पेंस बरकरार, फिर चर्चा में आए यूपी की सियासत के महिलाओं से जुड़े पुराने विवाद

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से वारदात में इस्तेमाल की गई कार का नंबर पता लगाया। इसके बाद जांच में आरोपियों की लोकेशन फतेहपुर जिले के जहानाबाद में मिली। फिलहाल कानपुर पुलिस और सर्विलांस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com