नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

Campaign Against Substance Abuse: देशभर में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। सप्ताहभर में देश के कई ठिकानों पर छापेमारी करके कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ जब्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Major campaign against drugs
नशे के खिलाफ बड़ा अभियानसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • देश के कई ठिकानों पर नशे के खिलाफ झापेमारी

  • सप्ताहभर में कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

  • DRI ने तमिलनाडु के तटीय इलाके से 100 करोड़ की हिरोइन की जब्त

Major Campaign Against Drugs: देशभर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में खुफिया एजेंसियों से मिली महत्वपूर्ण सूचनाओं और लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के आधार पर विभिन्न राज्यों में बड़ी कार्रवाई की गई है। बीते एक सप्ताह के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में की गई छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है। इन कार्रवाइयों में नशीले पदार्थों की तस्करी और सप्लाई से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई मामलों में अवैध कारोबार से जुड़े गिरोहों का भी पर्दाफाश किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों की इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करना, अवैध सप्लाई चेन पर रोक लगाना और इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन बरामदगियों ने एक बार फिर देश में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित किया है। आइए, जानते हैं बीते सप्ताह देश के किन पांच प्रमुख ठिकानों पर कार्रवाई की गई, कहां-कितनी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए और इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

इसी कड़ी में रविवार को DRI ने तमिलनाडु के तटीय इलाके में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी नशीले पदार्थों की बरामदगी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार DRI ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक तटीय गांव से 137 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त किया है, जो एक प्रतिबंधित सिंथेटिक नशीला पदार्थ है। इस माल की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

Major campaign against drugs
YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

सप्ताहभर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बीते 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक देश के विभिन्न इलाकों से नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। देश के विभिन्न इलाकों में हुई कार्रवाई के आकड़े देखें

  • असम: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने 53 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन और WYटैबलेट जब्त की हैं। जिनकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 43 करोड़ रुपये है। इस ऑपरेशन के दौरान दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। NCB के अनुसार, जब्त की गई खेप म्यांमार से आई थी।

  • मंगलुरु: खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की मंगलुरु क्षेत्रीय इकाई ने दिल्ली से बेंगलुरु जा रही ट्रेन में सवार एक भारतीय नागरिक को पकड़ा। यात्री के ट्रॉली बैग की गहन तलाशी लेने पर, उसमें से तीन पैकेट मिले, जिनमें 5.753 किलोग्राम सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ था। संदेह है कि यह पदार्थ मेथामफेटामाइन (क्रिस्टल मेथ) है।

  • गौतम बुद्ध नगर: NCB ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जहानाबाद कदलपुर गांव में दो गुप्त ड्रग-निर्माण प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन के दौरान 379.740 किलोग्राम एम्फेटामाइन युक्त सामग्री (जिसमें 4.260 किलोग्राम क्रिस्टलीय, 157.700 किलोग्राम सेमी-क्रिस्टलीय और 217.780 किलोग्राम तरल पदार्थ शामिल है) तथा 10 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन बरामद की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 45 करोड़ बताया गया है।

  • लखनऊ: दिल्ली पुलिस द्वारा जानकीपुरम के एक घर में की गई छापेमारी के बाद हुई, जहां जांचकर्ताओं ने हेरोइन बनाने वाली एक और इकाई का भंडाफोड़ करने और 6.275 किलोग्राम तैयार हेरोइन बरामद करने का दावा किया। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और दुबग्गा पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 6.4 किलोग्राम संदिग्ध कच्ची मॉर्फिन भी जब्त की गई, जिसकी सरकारी दर पर कीमत 13 करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 32 करोड़ रुपये आंकी गई है

  • पंजाब: पंजाब में नशे के कारोबार में पंजाब पुलिस का एक कांस्टेबल और एक महिला शामिल हैं। साथ ही, 23.823 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवानों ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करनदीप सिंह को पकड़ा है। वह तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अलग-अलग जगहों पर लगाए गए एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात था।

Major campaign against drugs
न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान

DRI की तमिलनाडु में बड़ी कार्रवाई

DRI ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक तटीय गांव से 137 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त किया है, जो एक प्रतिबंधित सिंथेटिक नशीला पदार्थ है। खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI अधिकारियों ने 16-17 अक्टूबर 2026 के दौरान गहन निगरानी और प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने तटीय इलाकों में सक्रिय एक ऐसे ड्रग-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो इन नशीले पदार्थों की श्रीलंका में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। इस खेप को समुद्र के बीचों-बीच एक जहाज से दूसरे जहाज में स्थानांतरित करके श्रीलंका भेजने की योजना थी। अवैध ड्रग बाजार में जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com