Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर GRP की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Prayagraj Junction GRP Ganja Seized: प्रयागराज जंक्शन पर GRP ने ₹3.12 लाख मूल्य के 12 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को पकड़ा। तस्कर ओडिशा से लाकर राजस्थान में गांजा सप्लाई करते थे।
Prayagraj Railway Station Drug Smugglers Arrested
प्रयागराज जंक्शन पर GRP ने पकड़े दो तस्करसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Prayagraj Railway Station Drug Smugglers Arrested: प्रयागराज जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 419 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत करीब 3 लाख 12 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर

जीआरपी के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संदिग्धों और सामान की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सामान से गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर कुल मात्रा 12 किलो 419 ग्राम निकली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और पंकज पिपलीवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों दूसरे राज्यों से गांजा लाकर उसकी सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

उड़ीसा से लाकर राजस्थान में बेचते थे गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर राजस्थान पहुंचाते थे और वहां इसे बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किससे खरीदी गई थी और राजस्थान में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही गांजा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नवंबर 34.5 किलो बरामद हुआ था गांजा

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जीआरपी लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। नशे के खिलाफ जीआरपी के अभियान में पहले भी प्रयागराज जंक्शन पर गांजे की खेप पकड़ी जा चुकी है। नवंबर 2025 में जीआरपी ने एक ट्रेन के कोच से करीब 34.5 किलो गांजा बरामद किया था, हालांकि उस मामले में खेप लावारिस मिली थी।

Prayagraj Railway Station Drug Smugglers Arrested
UP Police Compassionate Appointment: आश्रितों को देना भी होगा टेस्ट, इलाहाबाद HC ने बरकरार रखा 5 प्रतिशत कोटा

रेलवे पुलिस का फोकस ट्रेनों और स्टेशन परिसर में संदिग्ध यात्रियों तथा सामान की जांच के साथ मादक पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी पर शिकंजा कसने पर है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com