भारी बारिस के चलते जनजीवन प्रभावित (सोर्स सोशल मीडिया) 
देश

बारिश, आंधी और बिजली... अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी

IMD Rain Alert: मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का किया अलर्ट जारी। जानें दिल्ली, यूपी, राजस्थान हिमाचल, उत्तराखंड और पूरे देश का मौसम अपडेट।

वंदना शर्मा

Weather Update In India:  मौसम विभाग ने आज यानी 11 जुलाई को 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड हरियाणा और पंजाब में भी अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 16 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है।

हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बादल

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 11 से 16 जुलाई के कई हिस्सों में दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं 12 से 14 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली में तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 11 से 13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जतायी जा रही है। जबकि अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इतना ही नही बल्कि 12-13 जुलाई को आंशिक रूप से आकाश में बादल छाए रहेंगे। बता दें कि अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून

आईएमडी जयपुर केंद्र के अनुसार बताया गया है कि अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश कम होने से उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

आपको बता दें कि 11 से 16 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर 11 से 14 जुलाई के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि 11 से 16 जुलाई तक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा उत्तर एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 12 से 16 जुलाई के बीच केरल, 11 से 16 जुलाई तक लक्षद्वीप और 11 तथा 15-16 जुलाई को रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

IMD की लोगों को सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर