Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 18, 2025 | 09:11 AM

हादसे का शिकार हुई बस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kanpur Bus Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही थी और कानपुर के बिल्हौर के अलौर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें कानपुर शहर के अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है।

क्यों हुआ इतना बड़ा हादसा?

यह हादसा उस समय हुआ जब बस बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक मोड़ पर पहुंची। सुबह का समय था, हल्का कोहरा भी छाया हुआ था। माना जा रहा है कि इसी वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप

कानपुर में रिटायर फौजी ने की पत्नी और बेटे की हत्या, खुद को भी दी दर्दनाक मौत

सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, जानें फायदे

छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार, कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

सवार थे क्षमता से ज्यादा यात्री

बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे और ड्राइवर बस तेज रफ्तार से चला रहा था। इस घटना में बस का ऊपरी डेक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते कई यात्री उसमें फंस गए थे।

हैलट रेफर किए गए 15 यात्री

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक सीएचसी में भर्ती कराया गया। पंद्रह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कानपुर शहर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाकी तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसे में अबतक 7 शव निकाले गए, भयावह मंजर देख कांप उठे लोग, बचाव अभियान जारी

दुर्घटना का शिकार हुए अधिकतर यात्री बिहार के अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Agra lucknow expressway tragic crash double decker bus accident claims three lives

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 09:03 AM

Topics:  

  • Kanpur
  • Lucknow-Agra Expressway
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.