- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Actor Pawan Singhs Father In Law Reached Lucknow Says Only Cm Yogi Can Provide Justice
सत्ता के गलियारे तक पहुंचा पवन सिंह और उनकी पत्नी का विवाद, सीएम योगी से मिलने ससुर पहुंचे लखनऊ
Bhojpuri Actor Pawan Singh और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। ज्योति के पिता रामबाबू सिंह लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी से मिलने की तैयारी में हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

ज्योति और उनके पिता, फोटो- IANS
Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का पारिवारिक विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। अभिनेता की पत्नी के पिता रामबाबू सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बेटी के लिए न्याय मांगेंगे।
ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने कहा कि वे एक पिता के रूप में अपनी बेटी के सम्मान और सुरक्षा की गुहार लेकर आए हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि एक पिता का दर्द है जो अपनी बेटी के सम्मान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री से मदद मांगने आया है।
सीएम योगी से मिलने पहुंचे पिता बोले- “बेटी को बचाइए”
लखनऊ पहुंचने के बाद रामबाबू सिंह ने मीडिया से कहा कि वे मुख्यमंत्री से अपनी बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि “मेरी बेटी सिर्फ बात करने उनके (पवन सिंह) घर गई थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं की और उल्टा पुलिस बुला ली। जब पुलिस आई तो बेटी ने पूछा कि मेरा गुनाह क्या है? हम सिर्फ यही चाहते हैं कि हमें इंसाफ मिले।” रामबाबू सिंह ने कहा कि एक पिता के रूप में वे मुख्यमंत्री योगी से उम्मीद लगाए हैं कि वही उनकी बेटी को न्याय दिला सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
वीडियो में लगाई सीएम से गुहार
रामबाबू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं, “योगी जी, आपकी सरकार का नारा है- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।’ आज मेरी बेटी तड़प रही है, अपमान झेल रही है। मैं बीमार हूं, आज हूं कल नहीं रहूंगा, मेरी बेटी का क्या होगा? उसे न्याय दीजिए।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पत्नी ज्योति सिंह का दर्द- ‘मुझे घर में जाने नहीं दिया गया’
हाल ही में ज्योति सिंह खुद पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंचीं और बाहर फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया गया और उल्टा पुलिस बुला ली गई। ज्योति ने यह पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वे पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाती नजर आईं।
पवन सिंह का जवाब- “जनता मेरे लिए भगवान है”
इस पर अभिनेता पवन सिंह ने सोशल मीडिया के ज़रिए सफाई देते हुए लिखा, “मैं जनता को भगवान मानता हूं, क्या मैं उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाऊंगा? कल जब आप (ज्योति) आईं, तो मैंने सम्मानपूर्वक घर बुलाया और डेढ़ घंटे बातचीत भी हुई। आपने सिर्फ चुनाव लड़वाने की बात दोहराई, जो मेरे बस की बात नहीं थी। पुलिस इसलिए मौजूद थी ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।”
ज्योति का पलटवार- “जनता के सामने सच्चाई रखिए”
पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह ने फिर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “पति देव पवन सिंह, सच क्या है और झूठ क्या- जनता को जानने का अधिकार है। आप भी आइए, मैं भी बैठूंगी, मीडिया के सामने बात करते हैं। यदि आप सच हैं तो जनता के सामने सच्चाई रखिए।” उन्होंने कहा कि उनके पास घर में जाने और निकलने की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जो सच साबित करेगी।
यह भी पढ़ें: मोदी से हुआ मोहभंग…प्रशांत किशोर से गठबंधन करेंगे चिराग? नए समीकरणों से बिहार में सियासी भूचाल
अब सत्ता के गलियारों तक पहुंचा मामला
पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद अब निजी जीवन से निकलकर सार्वजनिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर दोनों के बयानों और वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब जब ज्योति के पिता खुद मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं, तो यह विवाद और गंभीर मोड़ लेता दिखाई दे रहा है।
Actor pawan singhs father in law reached lucknow says only cm yogi can provide justice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
May 25, 2026 | 03:01 PMSubhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
May 25, 2026 | 02:59 PMशौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
May 25, 2026 | 02:52 PMसंसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMसीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
May 25, 2026 | 02:45 PMPune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
May 25, 2026 | 02:44 PMसामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM













