काशी की गंगा आरती में पहुंचे अभिनेता अमित सियाल, बोले- मां गंगा के दरबार में मिली आत्मिक शांति
Amit Sial Varanasi visit: प्रसिद्ध अभिनेता अमित सियाल अपने दोस्त पुनीत सिंह के साथ गुरूवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
अमित सियाल (सोर्स- फोटो नवभारत)
Amit Sial Kashi Ganga Aarti: गुरूवार को प्रसिद्ध अभिनेता अमित सियाल अपने साथी पुनीत सिंह के साथ वाराणसी पहुंचे। इस दौरान अभिनेता विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली मां गंगा की दैनिक भव्य आरती में शामिल हुए। काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होते हुए अभिनेता ने मां गंगा का वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और गंगा आरती के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया।
काशी में मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा
आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की अलौकिक आभा के बीच अभिनेता अमित सियाल पूरी श्रद्धा के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए। आरती का दृश्य देखकर वे मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा से मन को शांति मिलती है।
विजिटर बुक में अद्भुत अनुभूति का किया वर्णन
सम्बंधित ख़बरें
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
प्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
यह भी पढ़ें- महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह तथा सचिव हनुमान यादव ने अभिनेता का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
वेब सीरीज का चर्चित चेहरा हैं अमित सियाल
बता दें कि अमित सियाल भारतीय फिल्म और वेब सीरीज जगत का चर्चित चेहरा हैं। वे जामताड़ा: सबका नंबर आएगा, काठमांडू कनेक्शन, इनसाइड एज और मिर्जापुर जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वे रामायण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। काशी प्रवास के दौरान उनका यह आध्यात्मिक अनुभव चर्चा का विषय बना रहा।
