प्रयागराज: बाजार में काल बनकर दौड़ी जगुआर कार, आधा किलोमीटर तक मचाया तांडव, 1 की मौत
Road Accident : प्रयागराज में एक बेकाबू जगुआर कार ने 8 लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: पूजा सिंह
प्रयागराज में जगुआर कार ने 8 लोगों को मारी टक्कर, 1 की मौत (सौ, सोशल मीडिया)
Horrific Road Accident In Prayagraj: प्रयागराज के राजरूपपुर इलाके में भयानक सड़क हादसा हुआ है। रविवार दोपहर एक जगुआर कार ने 8 लोगों को रौंदते हुए अन्य वाहनों से टकरा गई। हादसे में 1 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक नशे में था। टक्कर मारने के बाद चालक ने लगभग आधा किलोमीटर तक तांडव मचाया। इस दौरान उसने अनियंत्रित होकर कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारी। इस हादसे के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों ने घेरकर कार चालक की जमकर पिटाई की।
सभी घायल एसआरएन अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया है। हादसे में घायल राजरूपपुर निवासी प्रदीप पटेल (60) की मौत हो गई। प्रदीप पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। उसके परिजनों ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। अन्य घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बारलिंगे चौक हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली 72 वर्षीय योग शिक्षिका की जान; चालक फरार
मऊ में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के टिहरी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठेंगी रूह
52 लाख छात्रों का इंतजार! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, स्क्रूटनी का भी मिलेगा मौका
नाराज लोगों जमकर किया हंगामा
बता दें कि, दीवाली होने का कारण बाजार में लोग खरीदारी कर रहे थे, तभी अचानक काल बनकर दौड़ी जगुआर कार ने भीड़ को रौंद दिया। इस हादसे में दुकाने भी क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही कार ने 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों को भी टक्कर मारी। हादसे से नाराज लोगों में मौके पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने जगुआर कार में तोड़-फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने राजरूपपुर चौराहे पर रोड जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, राज दरबार ले गए, दीपोत्सव से पहले अयोध्या में दिखा भव्य नजारा
नशे में धुत था युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक युवक लूकरगंज का रहने वाला है और कामधेनु स्वीट्स के परिवार का सदस्य है। लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त युवक नशे में धुत था और अकेले ही गाड़ी चला रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि, कार केएसएन फूड एलएलपी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जगुआर कार का नंबर 0070 बताया गया है। आरटीओ के दस्तावेजों में इसका पता 122 लूकरगंज दर्ज है। जगुआर कार की कीमत 70 लाख से डेढ़ करोड़ के बीच है।
