- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- A Shocking Incident In Meerut A 10 Year Old Girl Returning From School Was Kidnapped And Taken Away In A Moving Car
मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना, स्कूल से लौट रही 10 साल की छात्रा को अगवा कर चलती कार में…
Meerut Crime News: मेरठ पुलिस ने बताया कि 10 वर्षीय छात्रा को अगवा कर उससे दुष्कर्म की कोशिश की गई है। बच्ची ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुख्य आरोपी पकड़ा गया है।
- Written By: रंजन कुमार

पीड़ित छात्रा। प्रतीकात्मक इमेज-सोशल मीडिया
UP Attempt to Rape News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से अपने घर वापस लौट रही 10 साल की छात्रा को कार में अगवा कर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फूल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। बच्ची अपने स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में कार सवार आरोपी फूल कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद कार में मासूम के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इसके बाद बच्ची ने चलती कार का दरवाजा खोल दिया। आरोपी अपने मंसूबों नाकाम होते देखकर छात्रा को धक्का दे कर सड़क किनारे फेंक दिया।
छात्रा को आईं गंभीर चोटें
कार से गिरने के कारण छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मासूम को सड़क किनारे पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को कॉल करके सूचना दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
यह भी पढ़ें: फिर एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक को किया अरेस्ट
सीसीटीवी फुटेज से खुली आरोपी की पोल
इस संबंध में सिटी एसपी आयुष विक्रम ने बताया कि 10 वर्षीय छात्रा को अगवा कर उसके साथ अभद्रता और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उस बच्ची ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी फूल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिल्ली में डीटीसी बस में ड्राइवर के रूप में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ पॉक्सो और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बारे में सही से जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित छात्रा आरोपी की कार में क्यों बैठी? क्या वह उसे पहले से जानती थी? इन सब बातों की गहनता से जांच की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि आरोपी के दोस्तों की भी तलाश की जा रही है, जो इस घटना में शामिल होंगे।
A shocking incident in meerut a 10 year old girl returning from school was kidnapped and taken away in a moving car
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












