आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, चलती बस जलकर खाक; बाल-बाल बचे 40 यात्री
Luckow Bus Fire: घटना काकोरी थाना क्षेत्र की सुबह करीब 4:45 बजे टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले की है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया बस चालक की सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बच गई।
- Written By: मनोज आर्या
हादसे का शिकार हुई बस की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Agra-Lucknow Expressway Bus Fire: राजधानी लखनऊ में रविवार की तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। यह दिल्ली से सवारियां लेकर गोंडा जा रही थी। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। बस चालक और हेल्पर ने आनन फानन सवारियों को बाहर निकाला। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बस (BR28P6333) पूरी तरह जल गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टायर फटने से बस में आग लगने की बात कही जा रही है। घटना आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त हुआ जब बस यात्रियों को भरकर दिल्ली से गोंडा जा रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब बस का टायर फट गया, जिससे भीषण आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
घटना काकोरी थाना क्षेत्र की सुबह करीब 4:45 बजे टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले की है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया बस चालक की सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बताया कि पिछले पहिए से धुआं उठता देखा तो गाड़ी को किनारे लगाकर रोक दिया। फिर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक-परिचालक और यात्रियों ने मिलकर बस में रखा सामान भी बाहर निकाल लिया। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
दमकल ने कड़ी मेहनत के बाद पाया काबू
बस में आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें: Crime-Terror Nexus: जेलों से चल रहे ‘अपराध-आतंक’ का गठजोड़ तोड़ने के लिए सरकार ने बनाया नया प्लान
दूसरी बस से सभी यात्रियों को भेजा गया
चौकी इंचार्ज टोल प्लाजा मोबीन अली ने बताया कि सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। दूसरी बस की व्यवस्था करके सभी को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया है। घटना से कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित रहा। लेकिन, पुलिस और यूपीडा कर्मियों की ने जल्द ही इसे सुचारू करा दिया।
