Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में बहुत बड़ा खुलासा, पिता ने की है दो…

Ghaziabad Triple Suicide Case : यूपी के गाजियाबाद में मंगलवार की रात 2.15 बजे तीन बहनें अपार्टमेंट से कूद गईं। तीनों की मौत हो गई। वो हाथ से लिखा सुसाइड नोट छोड़ी हैं, जिसमें लिखा है-सॉरी पापा।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 04, 2026 | 03:47 PM

गेम खेलतीं बच्चियां (प्रतीकात्मक, एआई) और उनका सुसाइड नोट।

Follow Us
Close
Follow Us:

Ghaziabad Triple Suicide Case : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिल अंतर्गत साहिबाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार यानी 3 फरवरी की रात उस वक्त कोहराम मच गया, जब रात 2:15 बजे तीन बहनों ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। मृत बच्चियों की पहचान 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी के रूप में हुई है। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा पुलिस को मौके से हाथ से लिखा सुसाइड नोट और 8 पन्नों की एक पॉकेट डायरी मिली है। डायरी के पन्नों में बच्चियों ने अपनी मोबाइल एक्टिविटी और गेम के प्रति अपने जुनून का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि वे गेम से बहुत प्यार करती थीं और अंत में अपने पिता से माफी मांगते हुए सॉरी लिखा है।

ऑनलाइन गेम की घातक लत

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अतुल कुमार सिंह के मुताबिक तीनों बहनें कोविड-19 के समय से एक ऑनलाइन कोरियन गेम लव गेम की आदी हो गई थीं। वे अक्सर घंटों तक यह गेम खेला करती थीं, जिसे लेकर उनके माता-पिता आपत्ति जताते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चियों के पास खुद का मोबाइल नहीं था, वे अपने पिता के फोन का इस्तेमाल करती थीं। बताया जा रहा है कि तीनों में बीच वाली बहन बॉस की भूमिका में थी और वे हर काम एक साथ ही करती थीं।

सम्बंधित ख़बरें

‘कोरियन लव’ गेम नहीं…इस वजह से हुई तीनों लड़कियों की मौत, गाजियाबाद ‘ट्रिपल सुसाइड’ केस में सनसनीखेज ट्विस्ट

सांसद इकरा हसन कर लें गुर्जर से शादी, न हलाला होगा, न तीन तलाक…स्वामी राम विशाल ने की विवादित टिप्पणी

गाजियाबाद सुसाइड कांड: कमरे की दीवारों पर लिखी वो 3 बातें, जिन्हें देख कांप जाएगी रूह!

अकोला में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, गांजा सहित 5.67 लाख का माल जब्त; एक गिरफ्तार

परिवार का जटिल ताना-बना

जांच में सामने आया है कि बच्चियों के पिता चेतन कुमार की दो पत्नियां हैं, जो आपस में सगी बहनें हैं। पहली पत्नी से संतान न होने पर चेतन ने साली से दूसरी शादी की थी। बाद में दोनों पत्नियों से बच्चे हुए। आत्महत्या करने वाली बहनों में दो दूसरी पत्नी की और एक पहली पत्नी की बेटी थी। पिछले दो वर्षों से इन बच्चियों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। पुलिस फिलहाल मोबाइल को कब्जे में लेकर उस गेम और बच्चियों की चैट हिस्ट्री की गहराई से जांच कर रही, ताकि इस खौफनाक कदम की असल वजह का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : ‘मम्मी-पापा सॉरी…’, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर की आत्महत्या

दोनों पत्नियां रहती हैं साथ

3 बेटियों की मौत से माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है। मां माथा पीट रही है। पिता का कहना है कि हर मां-बाप को ऑनलाइन गेम से अपने बच्‍चे को बचाना चाहिए। भगवान न करे कि किसी दूसरे अभिभावक पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटे।

PUB G गेम के लिए भी सुसाइड कर चुके हैं बच्चे

PUB G गेम और ब्लू व्हेल चैलेंज जैसे ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने के लिए भी कई बच्चों ने सुसाइड किया है। इन गेम में बच्चों को टास्क दिए जाते हैं। इन्हें पूरा करने की जिद में वो किसी हद तक गुजर जाते हैं।

A major revelation in the suicide case of three sisters in ghaziabad the father has

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 03:47 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Ghaziabad News
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.