Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ayodhya राम मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित हुआ भव्य कलश, वैदिक विधि से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम, देखें- VIDEO

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि वैशाखी और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्य संपन्न हुआ। अब मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होग

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 14, 2025 | 04:01 PM

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित हुआ भव्य कलश

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण ने सोमवार को एक और ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया है। यहां ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के साथ मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया। यह पवित्र कार्य सोमवार को सुबह सवा नौ बजे शुरू हुआ और साढ़े दस बजे शिखर पर कलश की स्थापना पूरी हुई।

इस अवसर पर समूची अयोध्या में उत्सव का माहौल देखने को मिला, तो वहीं, स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या के कायाकल्प से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में रामभक्ति की लहर और मजबूत हो रही है।

कलश स्थापना पर क्या बोले चंपत राय?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि वैशाखी और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्य संपन्न हुआ। अब मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर निर्माण प्रगति पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया है। ये भी कभी ऐसा लगता था जैसे कभी नहीं होगा, जो आज असंभव लगता है सनातन के वो सभी काम एक दिन जरूर होंगे। pic.twitter.com/ra6zA2lOeU — Baliyan (@Baliyan_x) April 14, 2025

उन्होंने कहा की अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था और संकल्प का परिणाम है। यह भारत की सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर और सशक्त करेगा। योगी ने ट्रस्ट और निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों की सराहना की और इसे ‘नए भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने यह भी कहा कि राम नगरी अयोध्या को विश्वस्तरीय तीर्थस्थल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क के साथ-साथ रेल और हवाई संपर्क को सुगम बनाया जा रहा है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

जल्द होगी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा

चंपत राय ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर से अब निर्माण मशीनें हटाई जाएंगी। प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों के मंदिरों में मूर्तियों की प्रतिष्ठा का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर आगे बढ़ रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह है।

A grand urn was installed on main peak of ayodhya ram temple watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2025 | 04:01 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, याचिका खारिज

2

हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर वाराणसी में बवाल, आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग, पुजारी को धमकाया

3

बरेली में राजनीति नहीं! विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय नजरबंद, बोले- ‘सरकार अपनी कमियां छिपा रही’

4

क्या है गुंबद ए खजरा? जिसके सम्मान में ओवैसी ने लौटाया पोस्टर, बोले, ‘कहां ये और कहां मैं’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.