प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
बरेली : सर्दी के मौसम की दस्तक के साथ ही इन दिनों खासतौर पर उत्तर भारत में घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। घने कोहरे के कारण मुख्य रूप से सुबह के वक्त विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है जिससे वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ताजा मामला बरेली का है जहां आज सुबह घरने कोहरे के कारण सात वाहन आपस में टकरा गए।
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 26 लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब आठ बजे भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बरेली-नैनीताल मार्ग पर जादोपुर के पास हुई।
उत्तर प्रदेश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इस दौरान घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम होने से वाहन चालक एक दूसरे के वाहनों को देख नहीं पाए जिससे एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे का शिकार हुए वाहनों में एसआरएमएस इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज की एक बस भी शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 26 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को एसआरएमएस मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
(एजेंसी इनपुट के साथ)