अमोल येडगे बने संभाजीनगर मनपा आयुक्त, बेहतर सेवाओं का दिया भरोसा; शहर विकास पर रहेगा फोकस
Sambhajinagar Municipal Commissioner: अमोल येडगे ने छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त का पदभार संभाला, कहा- नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता होगी।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Civic Administration ( Source: Social Media )
Sambhajinagar Municipal Commissioner: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के नवनियुक्त आयुक्त अमोल येडगे ने शनिवार शाम 5:40 बजे निवर्तमान आयुक्त जी. श्रीकांत से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जी. श्रीकांत ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए, अमोल येडगे ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी और मनपा की बेहतर टीम के सहकार्य से नागरिकों को अधिक प्रभावी सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
अमोल येडगे ने कहा कि उन्हें मराठवाड़ा क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने बीड़ जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में शिक्षक की घिनौनी करतूत, नाबालिग छात्रा का दो साल तक करता रहा यौन शोषण, जानें कैसे हुआ खुलासा?
विदर्भ में कुदरत का ‘लॉकडाउन’, पारा 46°C के पार, मौसम विभाग ने भी जारी किया रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी राहत, इस तारीख तक होगी कर्जमाफी, जानें सीएम देवेंद्र फडणवीस के निर्देश
महाराष्ट्र में निवेश करेंगे साइप्रस के दिग्गज; CM फडणवीस और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स मौजूदगी में हुए MoU
उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मराठवाड़ा की राजधानी माने जाने वाले छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के आयुक्त पद की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, जिसे वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि निवर्तमान आयुक्त जी. श्रीकांत ने अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। शहर की जलापूर्ति योजना को गति देने तथा नागरिकों को बेहतर पायाभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।
शहर में औद्योगिक विकास की है व्यापक संभावनाएं
अमोल येडगे ने कहा कि वर्तमान में जो विकास कार्य चल रहे है, उन्हें समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
शहर की नई जलापूर्ति योजना को भी तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नागरिको को बेहतर और नियमित पानी की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक शहर है और यहां विकास की व्यापक संभावनाएं है।
सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से शहर के सर्वांगीण विकास की गति देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर निवर्तमान आयुक्त जी. श्रीकांत ने कहा कि अमोल येडगे स्वयं इंजीनियर हैं और उन्हें प्रशासनिक कार्यों का अदा अनुभव है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
जी. श्रीकांत ने महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाया
जी. श्रीकांत ने बताया कि उन्हें शहर के आयुक्त के रूप में 2 वर्ष 11 माह 1 दिन तक काम करने का अवसर मिला और इस दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाया गया।
यह भी पढ़ें:- 5 अप्रैल का इतिहास: कोरोना से दांडी मार्च तक, देश की एकता और इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन
पदभार ग्रहण के अवसर पर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त रणजित पाटील और कल्पिता पिंपले, नगरस्चना उप संचालक मनोज गरजे, उपायुक्त अपर्णा थेटे, सविता सोनवणे, अंयुवा पांढरे, विकास नवाले, अभय प्रामाणिक, राहूल सुर्यवंशी, नंदकुमार भौबे, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी संतोष वाहुले, शहर अभियंता संजय कोबडे, अतिरिक्त शहर अभियंता अनिल तनपुरे, उद्यान अधीक्षक विजय पाटील, प्राणिसंग्रहालय के पशुधन विकास अधिकारी शेख शाहेद, कार्यकारी अभियंता बालासाहब शिरसाट, विजय गोरे, वसंत भोये तथा जानकारी व जनसंपर्क अधिकारी तौसिफ अहमद सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
