Maharashtra News: महाराष्ट्र में नया जिला बनने की अटकलें तेज, खामगांव को मिल सकता है दर्जा
Maharashtra News In Hindi: महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के विभाजन की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रशासनिक पुनर्गठन के फैसले के बाद खामगांव को नया जिला बनाने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
खामगांव (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra New District Khamgaon: महाराष्ट्र में एक नए जिले के गठन को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं। बुलढाणा जिले को विभाजित करके ‘खामगांव जिला’ बनने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य सरकार के हालिया प्रशासनिक निर्णय से ऐसी संभावनाओं को बल मिला है। 2 अप्रैल 2026 को राज्य सरकार ने राजस्व व्यवस्था के पुनर्गठन का निर्णय लिया। इसके तहत बुलढाणा को बड़े जिलों की सूची में शामिल किया गया है।2
Maharashtra में प्रशासनिक केंद्र होंगे विकसित
प्रशासन को अधिक सक्षम बनाने के लिए खामगांव में नया अपर जिलाधिकारी कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इस निर्णय के बाद बुलढाणा और खामगांव, दो अलग-अलग प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित होंगे। इससे मुख्यालय पर काम का दबाव कम होगा और खामगांव को स्वतंत्र पहचान मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
इसी के कारण खामगांव को अलग जिला बनाने की मांग फिर जोर पकड़ रही है। सरकार ने तहसील स्तर पर भी प्रशासन को आसान बनाने के लिए कदम उठाए हैं। मेहकर के डोणगांव, सिंदखेडराजा के साखरखेर्डा और खामगांव के लाखनवाडा में नए अपर तहसील कार्यालय खोले जाएंगे। इससे ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का दावा, प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल
लोगों का समय और खर्च में होगी बचत
स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे। इससे प्रशासनिक सेवाएं ज्यादा सुलभ और तेज होंगी। कुल मिलाकर, प्रशासन के विकेंद्रीकरण की दिशा में उठाए गए इस कदम से खामगांव को जिले का दर्जा मिलने की संभावना और मजबूत हो गई है। यदि ऐसा होता है तो महाराष्ट्र को अपना 37वां जिला मिल सकता है।
