राजीव कृष्ण बनाए गए उत्तर प्रदेश के नए DGP, 1991 बैच के हैं IPS अधिकारी
उत्तर प्रदेश में 1991 बैच के आईपीएस अफसर राजीव कृष्ण को नए डीजीपी का पदभार दिया गया है। राजीव कृष्ण इससे पहले कई पदों पर कार्यरत रह चुके हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बने राजीव कृष्ण
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अध्यक्ष और डीजी विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब सरकार ने उन्हें प्रदेश की पुलिस व्यवस्था की कमान सौंपी है।
राज्य सरकार की ओर से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार पुलिस महकमे में बदलाव होते रहते हैं। इसी दिशा में आईपीएस राजीव कृष्ण को नए डीजीपी के तौर पदस्थापित किया गया है। सरकार ने डीजीपी राजीव कृष्ण को बधाई दी है। इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
कौन हैं नए डीजीपी राजीव कृष्ण
नए डीजीपी राजीव कृष्ण यूपी कैडर में 1991 बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं। डीजीपी की रेस में राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे चल रहा था। इसके पीछे एक खास वजह ये है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद भर्ती बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया। अब सरकार ने राजीव कृष्ण को डीजी विजिलेंस के साथ भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। सरकार की साख पर पेपर लीक के चलते जो बट्टा लगा था उस पर राजीव कृष्ण के नेतृत्व में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दोबारा परीक्षा कराई और सकुशल परीक्षा संपन्न कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
कई जिलों में जिम्मेदारी निभाई
1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण सबसे पहले बतौर एएसपी बरेली कानपुर अलीगढ़ में तैनात रहे। उन्होंने एसपी सिटी के तौर पर अलीगढ़ में जिम्मेदारी निभाई। बतौर कप्तान फिरोजाबाद, इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, आगरा, लखनऊ, बरेली में एसपी और एसएसपी के पद पर कार्यरत रहे। उत्तर प्रदेश में एटीएस का गठन हुआ तो राजीव कृष्ण एटीएस के पहले डीआईजी बने। राजीव कृष्ण आईजी रेंज के तौर पर मेरठ की कमान भी संभाल चुके हैं।
प्रयागराज में CJI बीआर गवई ने की CM योगी की तारीफ, कहा- ‘वह तो पावरफुल हैं ही’
योगी सरकार में डेढ़ साल लखनऊ एडीजी जोन रहे
वर्तमान योगी सरकार में डेढ़ साल राजीव कृष्ण लखनऊ के एडीजी जोन रहे और करीब ढाई साल आगरा के एडीजी जोन के तौर पर कार्यरत रहे। अगस्त 2023 में राजीव कृष्ण को विजिलेंस का एडीजी बनाया गया। जनवरी 2024 में डीजी के पद पर प्रमोट हुए तो सरकार ने डीजी विजिलेंस बनाया। मार्च 2024 में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ तो पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की कमान भी राजीव कृष्ण को दे दी गई थी।
