-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 16 Arrested Including 3 Police Personnel In Raid Of Adg In Ballia
बलिया में पुलिस चौकी पर चल रहा था अवैध वसूली का खेल, एडीजी की छापेमारी में 3 पुलिसकर्मी समेत 19 गिरफ्तार
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के बलिया में बिहार बॉर्डर से सटी कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर पुलिस महकमे के आला अफसरों ने रेड कर दी। इस छापेमारी में बक्सर की सीमा से 2 पुलिस कर्मियों समेत 16 लोगों को अवैध वसूली के आरोप में डीटेन किया गया है।

थाना नरही, बलिया (सोर्स-सोशल मीडिया)
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में बिहार बॉर्डर से सटी कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर पुलिस महकमे के आला अफसरों ने रेड कर दी। इस छापेमारी में बक्सर की सीमा से 2 पुलिस कर्मियों समेत 16 लोगों को अवैध वसूली के आरोप में डीटेन किया गया है। यह छापामारी वाराणसी जोन के एडीजी, आजमगढ़ के डीआईजी के नेतृत्व में बलिया के एसपी, एएसपी और सीओ नरही ने की है।
उत्तर प्रदेश के बलिया में एडीजी वाराणसी जोन ने सिविल ड्रेस में औचक छापेमारी की, जिसमें अवैध वसूली के आरोप में बक्सर की सीमा से 2 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया गया। एडीजी वाराणसी जोन ने डीआईजी आजमगढ़, एसपी बलिया, एएसपी और सीओ नरही थाने के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी अधिकारी सादे कपड़ों में निजी वाहनों से पहुंचे और आरोपियों को रंगेहाथ रंगदारी मांगते हुए पकड़ लिया।
सुबह तीन बजे हुई छापेमारी
एडीजी वाराणसी जोन ने आज सुबह 3 बजे पुलिस टीम के साथ यूपी-बिहार की सीमा से लगे नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर पहुंचकर छापेमारी की। जिसके बाद बक्सर की सीमा से 3 पुलिसकर्मियों समेत 16 निजी लोगों को अवैध वसूली के आरोप में हिरासत में लिया गया। इनके पास से करीब 50 मोबाइल फोन और वसूली रजिस्टर बरामद होने की खबर है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
चल रहा था अवैध वसूली का खेल
इस मामले पर जानकारी देते हुए डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने बताया कि पिछले कुछ समय से हमें सूचना मिल रही थी कि यहां ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिसके बाद पहले इसकी रेकी की गई और फिर संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। डीआईजी ने बताया कि चेकिंग के दौरान भरौली तिराहे से आगे कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर अवैध वसूली की जा रही थी।
नरही थाना प्रभारी सस्पेंड
जिसके बाद मौके से एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि थाने पर काम करने वाला एक प्राइवेट कर्मी मौके से फरार हो गया। इस मामले में कुल 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी नरही को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37500 रुपये बरामद किए हैं। इनके अलावा 14 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।
करोड़ी की वसूली का मामला
पूछताछ में पता चला है कि ये लोग प्रति वाहन 500 रुपये की वसूली करते थे। इस मार्ग से एक रात में करीब 1000 वाहन गुजरते हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई के लिए माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर ऐसी शिकायतें सामने आईं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। अब तक दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया है जबकि नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
16 arrested including 3 police personnel in raid of adg in ballia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














