Ayushman Card पर किन बीमारियों का नहीं होता फ्री इलाज, लाभ लेने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड की शुरुआत खास तौर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हुई है। इस कार्ड का फायदा वो लोग नहीं उठा पाएंगे, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या जो लोग समय पर अपना टैक्स भरते हैं।
- Written By: मनोज आर्या
आयुष्मान कार्ड, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Ayushman Bharat Yojana: देश में बढ़ती स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इसके तहत लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड की मदद से लोगों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। साल 2018 में इसकी शुरुआत हुई थी। हालांकि, इस कार्ड के तहत कुछ बीमारियों के इलाज आप नहीं करा सकते।
अगर आप आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने जा रहे हैं, तो आपका ये जानना जरूरी है कि कौन-सी परिस्थितियों में आप बीमा कवर नहीं ले सकते हैं। सरकार ने इन्हें Excluded List में शामिल किया है, ताकि योजना का दुरुपयोग न हो और वास्तव में गंभीर बीमारी वाले मरीजों को प्राथमिकता से इलाज मिल सके।
आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होते ये इलाज
- ऐसी बीमारी जिसका इलाज ओपीडी में किया जा सकता हो।
- बीमा कवर में प्राइवेट ओपीडी भी शामिल नहीं।
- अगर अस्पताल सिर्फ टेस्ट कराने जाते हो, तो ये इसमें कवर नहीं होता
- लेकिन अगर डॉक्टर को दिखाने के बाद आप टेस्ट के लिए जाएं, तो ये बीमा कवर के अंतर्गत आता है।
आयुष्मान कार्ड के क्या-क्या फायदे?
- इस योजना के तहत 3 दिन का pre-hospitalization और 15 दिनों का post- hospitalization शामिल होते हैं।
- इस योजना के तहत सभी टेस्ट शामिल होते हैं।
- इसके साथ ही दवाइयों पर लगने वाला खर्च को भी शामिल किया गया है।
- वहीं भर्ती के दौरान खाने-पीने को भी बीमा में कवर किया जाएगा।
- इसके अलावा योग्यता को लेकर भी कुछ सीमाएं रखी गई है।
आयुष्मान कार्ड का किसे नहीं मिलेगी फायदा?
आयुष्मान कार्ड की शुरुआत खास तौर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हुई है। इस कार्ड का फायदा वो लोग नहीं उठा पाएंगे, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या जो लोग समय पर अपना टैक्स भरते हैं। इसके साथ ही अगर आप ईएसआईसी (ESIS) का लाभ लेते हैं या आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो भी आप योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। वहीं सरकारी नौकरी वाले भी इस कार्ड का लाभ नहीं ले पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Helmet Rules: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के जरूरी नियम
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
UP Link Expressway: यूपी के 56 गांवों से गुजरेगा 74 किमी नया रूट, एनसीआर को मिलेगी नई रफ्तार
Ticket Rules: रेलवे का बड़ा फैसला, व्हाट्सएप पर रेल टिकट दिखाना अवैध, अब लागू हुए नए नियम
ये भी पढ़ें: Aadhaar कार्ड को लेकर नया नियम ला रही है सरकार, अब नहीं रख सकते आधार की फोटोकॉपी
आयुष्मान कार्ड में किन बीमारियों का इलाज मिलता है?
आयुष्मान कार्ड में गंभीर बीमारियों जैसे कि हार्ट की सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट से पहले का इलाज, कैंसर इलाज, न्यूरोलॉजी ट्रीटमेंट, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, मातृत्व संबंधी इलाज, प्रोस्टेट, लीवर, पैनक्रियाज आदि की सर्जरी, बाईपास, स्टेंट, हर्निया, गॉलब्लैडर इलाज, डायलिसिस इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया गया है।
