इंटरनेट नहीं तो भी पेमेंट रुकेगा नहीं: UPI 123Pay से अब कॉल करके भेजें पैसे
UPI 123Pay : अब बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट करना संभव है। RBI की UPI 123Pay सर्विस के जरिए सिर्फ एक कॉल करके आप आसानी से पैसे भेज सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
upi 123pay की ग्राफिक इमेज (सोर्स - सोशल मीडिया)
Offline UPI Payment : आज के डिजिटल दौर में जहां हर काम मोबाइल और इंटरनेट से हो रहा है, वहीं कई बार नेटवर्क न होने पर लोग पेमेंट नहीं कर पाते। इसी समस्या को हल करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने UPI 123Pay सर्विस शुरू की है।
इस सुविधा के जरिए अब बिना इंटरनेट के भी आप आसानी से पैसे भेज सकते हैं। खास बात यह है कि यह सर्विस स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि फीचर फोन पर भी काम करती है, जिससे गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलती है।
UPI 123Pay से बिना इंटरनेट भी होगी पैमेंट
UPI 123Pay का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 08045163666 नंबर पर कॉल करना होता है। कॉल करने के बाद अपनी भाषा चुनें और दिए गए निर्देशों को फॉलो करें। पहली बार इस्तेमाल करते समय आपको अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महंगे किराए से लोगों को राहत, सरकार दे रही किराए पर सस्ते घर; जानें कैसे उठाएं ARHC योजना का फायदा
Aadhaar Biometric Update: 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी
PM Kisan 23rd Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! खाते में जल्द आएंगे 2000 रुपये; किसे नहीं मिलेगा लाभ?
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैलरी में बंपर उछाल, जानिए 3.83 फिटमेंट का असली गणित
इसके बाद आप ‘Send Money’ जैसे ऑप्शन चुनकर मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक डिटेल डाल सकते हैं। अमाउंट दर्ज करने के बाद UPI PIN डालते ही आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है और कन्फर्मेशन भी मिल जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे का खास नियम: ऐसे मिलेगी लोअर बर्थ सीट
डिजिटल पेमेंट और ज्यादा आसान
हालांकि, इस सर्विस का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है और हर ट्रांजैक्शन के लिए UPI PIN डालना अनिवार्य है।
यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जहां इंटरनेट की पहुंच कम है या अचानक नेटवर्क चला जाता है। कुल मिलाकर, UPI 123Pay डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा आसान और हर किसी के लिए सुलभ बना रहा है।
