

Retirement Planning SIP : आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य हर किसी की चाहत होती है, खासकर रिटायरमेंट के समय। अब इसके लिए बड़ी रकम से शुरुआत करना जरूरी नहीं है। म्यूचुअल फंड और SIP जैसे विकल्पों ने निवेश को आसान बना दिया है।
नियमित और समझदारी से किया गया निवेश समय के साथ बड़ा फंड बना सकता है। इसी कड़ी में ‘10x12x30’ फॉर्मूला काफी लोकप्रिय हो रहा है, जो छोटे निवेश को भी बड़े कॉर्पस में बदलने की क्षमता रखता है।
इस फॉर्मूले को तीन हिस्सों में समझा जा सकता है- हर महीने 10,000 रुपये का निवेश, औसतन 12% सालाना रिटर्न और 30 साल तक लगातार निवेश।
यानी अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10,000 रुपये SIP में निवेश करता है और इसे लंबे समय तक जारी रखता है, तो वह धीरे-धीरे बड़ा फंड बना सकता है। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो नियमित आय के साथ लंबी अवधि का निवेश करना चाहते हैं।
अगर इस फॉर्मूले के अनुसार गणना करें, तो 30 साल में कुल निवेश करीब 36 लाख रुपये होता है। लेकिन चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग की ताकत से यह रकम कई गुना बढ़ जाती है।
अनुमान के मुताबिक, यह निवेश करीब 2.7 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है और कुल फंड लगभग 3 करोड़ रुपये के आसपास बन सकता है। कंपाउंडिंग में आपके SIP में निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी मूल राशि में जुड़ता रहता है, जिससे समय के साथ पैसा तेजी से बढ़ता है।