पोस्ट ऑफिस RD स्कीम से बनाएं 15 लाख का फंड, रोजाना 300 रुपये निवेश का आसान तरीका
Post Office RD Scheme : पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में रोजाना 300 रुपये निवेश कर 10 साल में 15 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है।
- Written By: हितेश तिवारी
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में रोज 300 रुपये बचाकर 10 साल में 15 लाख से ज्यादा का फंड बनाया जा सकता है। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Recurring Deposit Plan : निवेश के मामले में ज्यादातर लोग ऐसी जगह पैसा लगाना पसंद करते हैं, जहां जोखिम कम हो और रिटर्न तय हो। यही वजह है कि आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और पोस्ट ऑफिस जैसी स्कीमें लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
अगर आप भी कम जोखिम के साथ धीरे-धीरे बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो इंडिया पोस्ट की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आप छोटी-छोटी बचत से शुरुआत कर सकते हैं और समय के साथ एक बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की फिक्स डिपोसिट स्कीम
इस स्कीम की खास बात यह है कि आप रोजाना सिर्फ 300 रुपये बचाकर भी लंबी अवधि में अच्छा खासा फंड बना सकते हैं। अगर आप हर दिन 300 रुपये अलग रखते हैं, तो महीने में करीब 9,000 रुपये जमा हो जाते हैं। इस रकम को अगर 10 साल तक पोस्ट ऑफिस RD में निवेश किया जाए, तो कुल जमा राशि लगभग 10.80 लाख रुपये होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Post Office RD: सिर्फ ₹100 से शुरू करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा मोटा फंड; जानें ब्याज और लोन तक के नियम
Bhandara News: विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को डाक बचत योजनाओं की जानकारी
मौजूदा करीब 6.7% ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़कर करीब 15.37 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। यानी आपको लगभग 4.57 लाख रुपये का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है, जो इसे एक सुरक्षित और आकर्षक निवेश विकल्प बनाता है।
ये खबर भी पढ़ें : PM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
जितनी लंबी अवधि उतना ही ज्यादा रिटर्न
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम की अवधि सामान्यतः 5 साल की होती है, लेकिन निवेशक इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं। जितनी लंबी अवधि तक निवेश जारी रहेगा, उतना ही ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है।
इस योजना में आप मात्र 100 रुपये महीने से भी शुरुआत कर सकते हैं, जिससे यह हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ बनती है। अगर आप नियमित बचत की आदत डालना चाहते हैं और बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो यह रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है।
