धुले मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; साइबर सेल व बम स्क्वाड ने संभाली कमान
Bomb Threat Email Dhule Maharashtra: धुले के मुख्य डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस, साइबर सेल और बम डिटेक्शन स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
- Written By: अंकिता पटेल
Dhule Head Post Office Bomb Threat ( Source: Social Media )
Dhule Head Post Office Bomb Threat: धुले शहर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति ने डाकघर के आधिकारिक ईमेल पर भेजी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और साइबर सेल समेत कई टीमें मौके पर पहुंच गई। सुबह के समय डाकघर के अधिकारिक ईमेल पर एक संदेश पहुंचा, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
ईमेल देखते ही डाक विभाग के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिया पुलिस, साइबर शाखा और बम डिटेक्शन स्क्वाड (बीडीएस) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा कारणों से डाकघर के सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
साइबर सुरक्षा की बढ़ी चिंता
यह घटना सरकारी कार्यालयों की साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है, ईमेल के जरिए धमकियां देने के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई है, पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिर्फ धुले ही नहीं, राज्य के अन्य डाकघरों को भी ईमेल
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने बताया, यह धमकी भरा ईमेल सिर्फ धुले को ही नहीं, बल्कि राज्य के कई अन्य डाकघरों को भी मिला है। हमें यह जानकारी मिलते ही संबंधित स्थानों पर टीम भेज दी गई है।
फिलहाल सभी जगह स्थिति सामान्य है।
पुलिस ने साइबर विभाग के जरिए इस ईमेल के स्रोत का पता लगाना शुरू कर दिया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह मामला किसी शरारती तत्व का है या फिर कोई गंभीर साजिश, पुलिस ने शहरवासियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:-नासिक: देवेंद्र फडणवीस की पहल पर श्रमिक जागरूकता अभियान, कुंभ कार्यों में लगे मजदूरों को मिला सुरक्षा कवच
यह धमकी भरा ईमेल केवल खुले में ही नहीं, राज्य के अन्य डाकघरों को भी मिला है। हमारी टीमें हर जगह जांच कर रही है। अभी पूरी स्थिति शांतिपूर्ण है और हम ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं।
– पुलिस अधीक्षक, श्रीकांत धिवरे
