1 नवंबर से बदल सकते है गैस सिलेंडर के दाम, करोड़ों उपभोक्ताओं की जेब पर असर; पढ़ें काम की खबर

Gas Cylinder Prices: 1 नवंबर से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं। दाम बढ़ने से जनता की जेब ढीली होगी। दाम बढ़ने से मार्केट पर प्रभाव पड़ेगा। त्योहारों से पहले दाम बढ़ने से मिठास फीकी हो सकती है।
gas cylinder
गैस सिलेंडर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 1 नवंबर से बढ़ सकते गैस सिलेंडर के दाम

  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से प्रभावित होगा त्योहारों का बजट

  • 7 जून से अब पात्र लाभार्थी अधिकतम 4 एलपीजी सिलेंडरों पर ही पा सकते सब्सिडी

Gas Cylinder Prices: An Impact On The Pockets Of Millions Of Consumers: शहरों के घरों में खाना बनाने का माध्यम एलपीजी है। जब भी इसके दाम बढ़ते हैं तो रोटी पर प्रभाव पड़ता है। वैश्विक उथल-पुथल के बीच सरकार ने रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती कर दी है। इससे गरीब परिवारों की और जेब ढीली हो रही है। लगातार बढ़ते दाम के बीच एकबार फिर 1 नवंबर से LPG गैस सिलेंडर के नियमों में बदलाव होने के संकेत है।

आगामी 1 नवंबर से होने वाले बदलाव को लेकर उपभोक्ताओं की नजर कीमतों और गैस बुकिंग से जुड़े नियमों पर रहेगी। अगर आपके घर में इंडेन, भारतगैस या HP गैस का कनेक्शन है, तो 1 नवंबर 2026 से जुड़े कुछ जरूरी अपडेट आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

क्या घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव?

आमतौर पर तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 नवंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम घोषित किए जा सकते हैं।

अक्टूबर में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये थी। जानकारी के लिए बता दूं जून के बाद से ही घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दामों में अक्टूबर महीने में 62:50 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,810 रुपये हो गया था। नवंबर में कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

gas cylinder
Bank Holiday Alert: कल सोमवार होने के बावजूद बंद रहेंगे बैंक, RBI के आदेश के बाद हुआ छुट्टी का ऐलान

LPG सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी

गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण यानी e-KYC भी अहम है। यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुका है। जिन ग्राहकों ने पहले ही प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार की तरफ से पहले सब्सिडी एक वर्ष में अधिकतम 12 सिलेंडरों तक उपलब्ध थी, जिसे बाद में घटाकर 9 सब्सिडी वाले रिफिल तक सीमित कर दिया गया था।

7 जून 2026 को घोषित नवीनतम एलपीजी सब्सिडी अपडेट के अनुसार, अब पात्र लाभार्थी अधिकतम 4 एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक रिफिल पर ₹300 की सब्सिडी मिलने के कारण एक PMUY लाभार्थी को एक वर्ष में अधिकतम ₹1,200 तक की सब्सिडी प्राप्त हो सकती है। 

gas cylinder
टायर में हवा की कितनी मात्रा रखने से सुरक्षित रहता सफर, कौन सी हवा होती उपयोगी? सबकुछ यहां पढ़े

आम जनता पर बढ़ सकता आर्थिक भार

देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में त्योहारों के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ते हैं तो आम जनता पर्व की मिठास फीकी पड़ सकती है। फिलहाल रेट बढ़ने को लेकर आशंका है। 1 नवंबर के बाद ही मूल्य को लेकर सटीक जानकारी सामने आ पाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com