Bank Holiday Alert: कल सोमवार होने के बावजूद बंद रहेंगे बैंक, RBI के आदेश के बाद हुआ छुट्टी का ऐलान

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के बाद सोमवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में कल बैंक काम नहीं करेंगे। जानें आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं।
bank holiday on monday
कॉन्सेप्ट फोटो(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को अधिकांश राज्यों में बैंकों के लिए छुट्टी घोषित की है।

  • हालांकि, कल पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे, कुछ विशेष राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी।

  • सोमवार को जम्मू-कश्मीर विलय दिवस के अवसर पर राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।

Bank Closed On Monday: कल, सोमवार 26 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। यदि आप सोच रहे हैं कि बैंक खुलने पर अपना कोई महत्वपूर्ण काम निपटा लेंगे, तो रुकिए। दरअसल, सोमवार को बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर या राज्य में बैंक खुला है या नहीं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अधिकांश राज्यों में बैंकों के लिए छुट्टी घोषित की है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कल पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ विशेष राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी।

इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। सोमवार को कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बंद रहेंगे।

सोमवार को किन-किन स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे?

सोमवार को जम्मू-कश्मीर में बैंक विलय दिवस के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दिन जम्मू और कश्मीर में सरकारी छुट्टी होती है। 26 अक्टूबर 1947 को वहां के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, और इसी की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।

bank holiday on monday
सेंट्रल बैंक में अफरातफरी! रातों-रात गायब हुए 13.97 करोड़ रुपये, बैंक की आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा

इसके अतिरिक्त, त्रिपुरा में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में सोमवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 29 अक्टूबर (गुरुवार)- करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

  • 31 अक्टूबर (शनिवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के चलते गुजरात में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

bank holiday on monday
IPO Alert: कमाई का शानदार मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 5 नए इश्यू, ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी

बैंक बंद लेकिन ऑनलाइन सुविधा चालू

बैंक की शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। ATM से नकद निकालने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लेकिन, बैंक शाखा में किए जाने वाले कार्य जैसे चेक क्लियरेंस और अन्य महत्वपूर्ण काम छुट्टी के कारण संभव नहीं होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com