रेलवे ने शुरू की 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, यूपी से महाराष्ट्र सफर होगा आसान
Amrit Bharat Express : भारतीय रेलवे ने 28 अप्रैल 2026 से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की हैं, जो उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देंगी।
- Written By: हितेश तिवारी
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तस्वीर (फोटो - गूगल इमेज)
Indian Railways Update : भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है। इसी क्रम में आज यानी 28 अप्रैल 2026 से रेलवे ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू किया है।
इन ट्रेनों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना है। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का किराया आम लोगों और मध्यम वर्गीय यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है, ताकि कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा आसान हो सके।
रेलवे ने शुरू की दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
पहली ट्रेन वाराणसी (बनारस) से शाम 4:45 बजे रवाना होगी, जबकि दूसरी ट्रेन अयोध्या धाम स्टेशन से भी शाम 4:45 बजे चलेगी। वाराणसी से चलने वाली ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर क्लास, 11 जनरल कोच, 2 SLR और 1 पेंट्री कार शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Railway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
यह ट्रेन रास्ते में कुल 18 स्टेशनों पर रुकेगी। प्रमुख स्टेशनों में प्रयागराज, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल और मनमाड़ जैसे बड़े स्टेशन शामिल हैं। इससे यूपी, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें : आधार कार्ड पर बड़ा अपडेट! UIDAI ने साफ कहा- आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं है
यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा मिलेगी
अयोध्या धाम से चलने वाली दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस में भी 22 कोच होंगे, जिसमें 8 स्लीपर, 11 जनरल, 2 SLR और 1 पेंट्री कार शामिल है। यह ट्रेन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे जैसे 12 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे का मानना है कि इन ट्रेनों से धार्मिक शहरों और बड़े व्यापारिक केंद्रों के बीच यात्रा आसान होगी। साथ ही यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा मिलेगी।
