वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Varanasi Heatwave: बनारस में गर्मी से राहत देने के लिए लगाए गए मिस्ट फैन और वॉटर फाउंटेन

Banaras Mist Water Fan : वाराणसी में गर्मी से राहत देने के लिए प्रशासन ने मिस्ट फैन, वॉटर फाउंटेन और छांव की विशेष व्यवस्था शुरू की है। भीषण गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई।

हितेश तिवारी

Banaras Water Fountain Heatwave : उत्तर प्रदेश के बनारस में अप्रैल 2026 की भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने राहत देने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जापानी तकनीक आधारित मिस्ट कूलिंग सिस्टम और वॉटर फाउंटेन लगाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और बाहर से आने वाले पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल रही है। प्रशासन का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ऐसे और कदम भी उठाए जा सकते हैं।

बनारस के बाजार में लगा मिस्ट कूलिंग सिस्टम

सबसे ज्यादा भीड़ वाले गोदौलिया मार्केट, दशाश्वमेध रोड और गंगा द्वार के आसपास मिस्ट फैन लगाए गए हैं। इन मशीनों से पानी की हल्की बौछार निकलती है, जिससे आसपास का तापमान कम महसूस होता है और लोगों को ठंडक मिलती है।

इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर, शामियाने, कूलर और मिस्ट फैन लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में लाइन में खड़े लोगों को इससे काफी राहत मिल रही है।

पर्यटकों ने इन व्यवस्थाओं की तारीफ की

शहर के अन्य व्यस्त इलाकों जैसे मलदहिया, लंका और चौकाघाट चौराहों पर भी हरे पर्दे (ग्रीन शीट्स) लगाने का काम शुरू किया गया है, ताकि राहगीरों को तेज धूप से बचाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह कदम काफी उपयोगी है और इससे रोजमर्रा की जिंदगी में राहत मिली है। पर्यटकों ने भी इन व्यवस्थाओं की तारीफ की है। भीषण गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी