Indian Railways Coupe Booking: ट्रेन में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन कैसे बुक करें?
Indian Railways Coupe : भारतीय रेलवे के AC फर्स्ट क्लास कोच में मौजूद कूपे सुविधा कपल्स को प्राइवेसी के साथ सफर करने का मौका देती है। जानिए इसे बुक करने का आसान तरीका।
- Written By: हितेश तिवारी
एसी फर्स्ट क्लास कूपे (फोटो - गूगल इमेज)
IRCTC First Class Cabin : ट्रेन को देश की लाइफलाइन यूं ही नहीं कहा जाता, क्योंकि यह सफर का एक किफायती और आरामदायक माध्यम है। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं देता है, जिनमें से एक खास सुविधा है AC फर्स्ट क्लास का कूपे।
यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो लंबी यात्रा के दौरान आराम और प्राइवेसी चाहते हैं। कूपे एक छोटा केबिन होता है जिसमें सिर्फ दो बर्थ होती हैं, जिससे कपल्स या दो लोग आराम से बिना किसी दखल के यात्रा कर सकते हैं।
AC फर्स्ट क्लास की कूपे बुकिंग
AC फर्स्ट क्लास कोच में आमतौर पर दो तरह के केबिन होते हैं-एक चार बर्थ वाला और दूसरा दो बर्थ वाला कूपे। कूपे में दरवाजा बंद करने की सुविधा होती है, जिससे यात्रियों को पूरी प्राइवेसी मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
Railway Apprentice Vacancy: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6,777 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन
फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार
हालांकि यह सुविधा हर ट्रेन में उपलब्ध नहीं होती, क्योंकि सभी ट्रेनों में AC फर्स्ट क्लास कोच नहीं होता है। इसलिए टिकट बुक करते समय यह जरूर जांच लें कि आपकी ट्रेन में यह कोच मौजूद है या नहीं।
ये खबर भी पढ़ें : Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
IRCTC की वेबसाइट या ऐप का करें इस्तमाल
अगर आप कूपे बुक करना चाहते हैं तो IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के दौरान “Preference” ऑप्शन में कूपे का चयन करना होता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि कूपे मिलने की गारंटी नहीं होती, क्योंकि इसका अंतिम निर्णय चार्ट बनने के समय रेलवे करता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता, बल्कि AC फर्स्ट क्लास का सामान्य किराया ही लागू होता है। ऐसे में अगर आप प्राइवेट और आरामदायक सफर चाहते हैं तो कूपे एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
