- Hindi News »
- Utility News »
- How To Check Name In Voter List After Special Intensive Revision Draft Know Full Detail
SIR ड्राफ्ट में नाम है या नहीं? नए वोटर लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम, नहीं होने पर करना होगा ये काम
Name in Voter List: देशभर में वोटर लिस्ट्स से खामियां हटाने के लिए SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान BLO घर-घर जाकर अपडेटेड लिस्ट के बेस पर वोटर्स से जानकारी कन्फर्म कर सुधार कर रहे हैं।
- Written By: मनोज आर्या

(डिजाइन फोटो/नवभारत लाइव)
How to Check Name In Voter List: चुनाव आयोग आज मंगलवार, 16 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के लिए SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने जा रहा है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुआ था। इलेक्शन कमिशन के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध रहेगी। द पोल डे की रिपोर्ट के अनुसार समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह भी बताया है कि SIR 2026 के तहत पश्चिम बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए वोटर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
देशभर में वोटर लिस्ट्स से खामियां हटाने के लिए SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO घर-घर जाकर अपडेटेड लिस्ट के बेस पर वोटर्स से जानकारी कन्फर्म कर रहा है और इसमें सुधार किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ चुनाव आयोग इसे लोकतंत्र के लिए जरूरी बता रहा है। दूसरी तरफ कुछ राजनीतिक दल इसे चुनावी नतीजों को प्रभावित करने वाला कदम बता रहे हैं।
SIR के बाद वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम?
अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस बात का पता लगा सकते हैं। चलिए पहले इसका ऑनलाइन प्रोसेस जान लेते हैं…
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना है, तो फॉर्मर ID जरूरी; जानिए घर बैठे कैसे बनवाएं ID
विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
Parcel Scam Alert: अधूरे पते वाले मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें और बचें
- सबसे पहले eci.gov.in यानी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
- इसकी जगह आप ceowestbengal.gov.in पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां से मतदाता का नाम या EPIC नंबर यानी वोटर आईडी नंबर डालकर सर्च करें।
- इतना करते ही आपको स्क्रीन पर आपकी वोटर डिटेल्स दिखा जाएगी।
वेबसाइट खराब होने पर क्या करें?
अगर किसी वजह से आपको वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है तो आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं। हर पोलिंग बूथ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की एक कॉपी BLO के पास उपलब्ध रहेगी। इतना ही नहीं राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल असिस्टेंट (BLA) से भी आप इस मामले में मदद ले सकते हैं।
वोटर लिस्ट से नाम गायब हो तो क्या करें?
अगर आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिला तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं…
- सबसे पहले तो फॉर्म-6 और Annexure-IV भरें।
- इसके बाद ये फॉर्म अपने क्षेत्र के BLO ऑफिस में जमा करें।
- इसकी जगह आप चाहें तो इसे voters.eci.gov.in वेबसाइट या E-NET ऐप के जरिए ऑनलाइन भी सबमिट कर सकते हैं।
- इसके बाद नाम ऐड करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई हियरिंग में शामिल होना जरूरी होगा।
- अब सुनवाई के दौरान आपको यह बताना होगा कि आपका नाम लिस्ट से क्यों छूटा और आप भारतीय नागरिक एवं मतदान के लिए योग्य हैं, इसका प्रमाण देना होगा।
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए ये डाक्यूमेंट्स जरूरी?
- राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी का आइडेंटिटी कार्ड
- जन्म प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट
- 10वीं या अन्य एकेडमिक सर्टिफिकेट्स
- राज्य सरकार द्वारा जारी एड्रेस प्रूफ
- जाति प्रमाणपत्र
- लोकल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी फैमिली रजिस्टर
- सरकार द्वारा जारी लैंड एलोकेशन और हाउस एलोकेशन सर्टिफिकेट
- 1987 से पहले के डाक्यूमेंट्स, जो डाकघर, बैंक, LIC या किसी लोकल अथॉरिटीज द्वारा जारी किए गए हों
ये भी पढ़ें: EPFO: पीएफ बैलेंस से अकाउंट डिटेल तक, कर्मचारी कैसे कर सकते हैं चेक; जानें कौन-कौन से हैं तरीके
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) क्या है?
विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को एकदम सटीक, त्रुटिरहित और अपडेटेड बनाना है, खासकर बड़े चुनावों से पहले। एसआईआर का लक्ष्य एक स्वच्छ और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हों
How to check name in voter list after special intensive revision draft know full detail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














