Heatwave Survival Guide: बिना एसी के अपने घर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं WHO के ये स्मार्ट टिप्स
Heatwave Survival Guide: देश में बढ़ती भयंकर गर्मी के बीच लू से बचने के तरीकों को अपनाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। WHO ने बिना एसी के घर को ठंडा रखने के लिए कुछ आसान और स्मार्ट तरीके बताए हैं।
- Written By: प्रिया सिंह
गर्मी में घर को ठंडा रखने के स्मार्ट टिप्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
Easy Heatwave Survival Guide: देश के कई हिस्सों में अप्रैल महीने में ही अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है जिससे लोग परेशान हैं। इतनी भीषण गर्मी में सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी रहना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में राहत पाने के लिए आपको एक बेहतरीन और लू से बचने के उपायों को सही तरीके से पालन करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने लोगों को घर ठंडा रखने के लिए कई असरदार और महत्वपूर्ण तरीके बताए हैं।
अगर आप इन आसान तरीकों को अपनाते हैं तो बिना एसी के भी आपका घर काफी हद तक ठंडा रह सकता है। गर्मी के इस मौसम में खुद को और अपने परिवार को लू से बचाना हर किसी की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। बिना ज्यादा पैसे खर्च किए प्राकृतिक तरीकों से घर का तापमान कम रखना सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि WHO की यह स्मार्ट गाइड आपके घर को कैसे ठंडा रख सकती है।
दिन की गर्मी रोकें
गर्मी से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप सूरज की सीधी रोशनी को घर के अंदर आने से पूरी तरह रोकें। इसके लिए सुबह होते ही घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर देना बहुत जरूरी होता है। साथ ही घर में पर्दे और शटर का इस्तेमाल करने से बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आ पाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Ganga Expressway: गूगल मैप्स पर अभी क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? जानिए मुख्य वजह
रेलवे ने शुरू की 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, यूपी से महाराष्ट्र सफर होगा आसान
आधार कार्ड पर बड़ा अपडेट! UIDAI ने साफ कहा- आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं है
इनकम टैक्स विभाग का बड़ा बदलाव! अब Form 13 की जगह आया Form 128, TDS कटने से पहले ऐसे मिलेगा फायदा
पंखे का सही उपयोग
गर्मी के मौसम में पंखा ठंडक पाने का सबसे आम तरीका है जो लगभग हर एक भारतीय घर में मौजूद होता है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार जब तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो जाता है तो पंखा गर्म हवा ही घुमाता है। इससे बचने के लिए कमरे में एक बाल्टी ठंडा पानी भरकर रख दें जिससे कमरे में हमेशा अच्छी नमी बनी रहे।
उपकरण कम इस्तेमाल करें
दिन के समय आपको जितना हो सके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बहुत ही कम मात्रा में करने की कोशिश करनी चाहिए। घर में जलने वाली लाइट, टीवी, कंप्यूटर और किचन के अन्य उपकरण भी काफी ज्यादा मात्रा में गर्मी पैदा करते हैं। इन सभी फालतू उपकरणों को बंद रखने से घर का तापमान बेवजह बढ़ने से बहुत ही आसानी से रोका जा सकता है।
रात की हवा का फायदा
जैसे ही शाम को सूरज ढलता है और बाहर का तापमान थोड़ा कम होता है तो तुरंत घर की खिड़कियां खोल दें। ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा घर के अंदर आएगी और दिनभर की जमा हुई सारी गर्मी आसानी से बाहर निकल जाएगी। प्राकृतिक हवा के आने से रात के समय घर का माहौल बहुत ही ज्यादा सुखद और आरामदायक महसूस होने लगता है।
छत पर सफेद पेंट
आप अपने घर को ठंडा रखने के लिए छत पर सफेद पेंट करा सकते हैं या फिर सफेद चूना भी लगा सकते हैं। सफेद रंग सूरज की किरणों को सोखने के बजाय वापस भेज देता है जिससे छत ज्यादा गर्म नहीं हो पाती है। इसके साथ ही छत पर पौधे लगाने से भी सीधी धूप का असर काफी कम होता है और अंदर हमेशा ठंडक बनी रहती है।
