Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इनकम टैक्स विभाग का बड़ा बदलाव! अब Form 13 की जगह आया Form 128, TDS कटने से पहले ऐसे मिलेगा फायदा

Income Tax Form 128 : आयकर विभाग ने Form 13 की जगह नया Form 128 लागू किया है। इसके जरिए टैक्सपेयर्स पहले से कम या शून्य TDS/TCS के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 28, 2026 | 05:55 PM

Form 128 (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

Form 13 Replacement : इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए एक अहम प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब पुराने Form 13 की जगह नया Form No. 128 लागू कर दिया गया है, जो नए Income-tax Act, 2025 के तहत लाया गया है।

इस बदलाव का मकसद उन लोगों और कारोबारियों को सुविधा देना है, जिनका वास्तविक टैक्स दायित्व कम होता है, लेकिन उनसे सालभर ज्यादा TDS या TCS कट जाता है। अब ऐसे लोगों को रिफंड का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे पहले से कम या शून्य टैक्स कटौती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Form 13 की जगह नया Form No. 128 लागू

Form 128 उन टैक्सपेयर्स के लिए उपयोगी है जो चाहते हैं कि उनकी आय पर कम दर से या बिल्कुल टैक्स न कटे। यह सुविधा रेजिडेंट और नॉन-रेजिडेंट दोनों के लिए उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

PNG Connection Scam Alert: पीएनजी गैस के नाम पर हो रही भारी ठगी, फर्जी लिंक से आपका बैंक अकाउंट होगा खाली

New Toll System: दिसंबर से फास्टैग से बिना रुके कटेंगे पैसे, खत्म होगा जाम और हटेंगे बैरियर

1 मई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? डिलीवरी सिस्टम में होगा बदलाव, कीमतों को लेकर क्या है नया अपडेट

Senior Citizens FD 2026: सीनियर सिटीजन के लिए FD पर शानदार रिटर्न, जानें बेस्ट ऑप्शन

हालांकि यह फॉर्म अनिवार्य नहीं है, बल्कि केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो अतिरिक्त टैक्स कटौती से बचना चाहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन आय क्रेडिट या भुगतान होने से पहले करना होगा। अगर टैक्स पहले ही कट चुका है, तो फिर यह आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें : PNG Connection Scam Alert: पीएनजी गैस के नाम पर हो रही भारी ठगी, फर्जी लिंक से आपका बैंक अकाउंट होगा खाली

ऑनलाइन होगा फॉर्म के लिए आवेदन

इस फॉर्म के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसे TRACES पोर्टल पर भरना होगा। टैक्सपेयर्स को पोर्टल पर लॉगिन कर Form 128 चुनना होगा, अनुमानित आय, टैक्स देनदारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद ई-वेरिफिकेशन करना होगा।

आवेदन जमा होने के बाद एक Acknowledgement Receipt Number मिलेगा, जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकेगा। मंजूरी मिलने पर सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि किसी व्यक्ति के 100 से ज्यादा भुगतानकर्ता हैं, तो Annexure-II के जरिए मल्टीपल सर्टिफिकेट भी बनाए जा सकते हैं।

Income tax form 128 replaces form 13 lower nil tds tcs online application process india 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 05:55 PM

Topics:  

  • Income Tax
  • Income Tax Department
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.