World Heritage Week: आगरा घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन 7 दिनों तक फ्री में कर सकेंगे ताजमहल का दीदार
ताजमहल को देखने के लिए लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। ऐसे में अगर आप 19 से लेकर 25 नवंबर तक ताजमहल की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
ताजमहल (सौ. सोशल मीडिया)
World Heritage Week: भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल देश में विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक होती है। भारत की कला, संस्कृति और धरोहर दुनियाभर में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसके तहत आगरा के सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क कर दिया है। इस दौरान अगर आप आगरा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ताजमहल के दीदार मुफ्त में कर सकेंगे।
कहां होगी विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत
विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत पहली बार सोरों के सीताराम मंदिर में होगी। इस मामले में पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस खास अवसर पर गुप्त काल से लेकर देश के विभिन्न स्मारकों, इमारतों में रामायण से जुड़े प्रसंगों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए सीताराम मंदिर में जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा।
ताजमहल में मिलेगी फ्री एंट्री
ताजमहल को देखने के लिए लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। ऐसे में अगर आप 19 से लेकर 25 नवंबर तक ताजमहल की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए लगने वाला 200 रुपए का अतिरिक्त टिकट खरीदना पड़ेगा। इसके अलावा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान ताजमहल के अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा स्मारक के साथ अन्य कई स्मारकों में प्रवेश मुफ्त कर दिया जाएगा। जिसके चलते पर्यटकों को इन जगहों पर घूमने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। इन ऐतिहासिक स्मारकों पर बेहतर व्यवस्था और पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भी प्रशासन ने योजना बनाई है।
यह भी पढे़ं: अब भारत की पटरियों पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें कब शुरू होगा ट्रायल रन
जानकारी के अनुसार आगरा के अलग-अलग जगहों पर कई दिलचस्प कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आगरा के प्रसिद्ध स्मारकों के साथ-साथ कम ज्ञात विरासत स्थलों की जानकारी देना और उन्हें उजागर करना है। यह प्रदर्शनी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगी। जिसमें गुप्त काल से लेकर रामायण की यात्रा का पता लगाने वाली फोटो प्रदर्शनी शामिल होगी।
