-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Indian Railways To Launch First Hydrogen Train Know When Will Trial Starts
अब भारत की पटरियों पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें कब शुरू होगा ट्रायल रन
- Written By: प्रीति शर्मा
देश के विकास में रेलवे ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय रेलवे के विकास के साथ ही देश ने कई क्षेत्रों में तरक्की की है। भारत में अब जल्द ही पानी से चलने वाली ट्रेन यानी हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होने वाली है।

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (सौ. फ्रीपिक)
Hydrogen Train: देश के विकास में रेलवे ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय रेलवे के विकास के साथ ही देश ने कई क्षेत्रों में तरक्की की है। वहीं, भारतीय रेलवे लगातार बदलाव और विस्तार कर रहा है। बेहतरीन रेलवे स्टेशन से लेस ट्रेन के सफर ने आम लोगों का जीवन बहुत ही सरल बना दिया है। भारत में राजधानी, शताब्दी, तेजस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का काफी क्रेज देखने को मिला है। साथ ही बुलेट ट्रेन का काम भी जोरों से चल रहा है। इस बीच भारत में अब जल्द ही पानी से चलने वाली ट्रेन यानी हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। जिसके बाद भारत की पटरियों पर डीजल या इंजन नहीं बल्कि पानी से चलने वाली ट्रेन दौड़ेगी। जिसकी शुरुआत अगले साल तक हो सकती है।
इस साल हो सकता है ट्रायल
दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में गिना जाने वाला देश भारत आज आधुनिकता की ओर एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। भारत में अब पटरियों पर आप डीजल या बिजली से नहीं बल्कि पानी से चलने वाली ट्रेन को दौड़ते हुए देख सकेंगे। यह भारत को रेल यात्रा के एक नए युग में ले जाएगी। भारत में पहली पानी से चलने वाली ट्रेन एडवांस हाइड्रोजन फ्यूल टेक्नोलॉजी से युक्त होगी। इस तकनीक से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को मिलाकर बिजली पैदा की जाएगी। जिससे भाप और पानी ही बाई प्रोडक्ट के रूप में निकलता है।
जानकारी के अनुसार यह हाइड्रोजन ट्रेन एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिसंबर 2024 में शुरू हो सकती है। जिसके तहत प्रति घंटे लगभग 40 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। बिना बिजली और डीजल से चलने वाली यह ट्रेन प्रदूषण से मुक्त होगी। यह भारतीय रेलवे में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने साल 2030 तक नेट जीरो कार्बन एमिटर बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का फैसला इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
Shatabdi Express: शताब्दी एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर घूम रहा था युवक, कानपुर आरपीएफ की सतर्कता से दबोचा गया
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश पर्यटन के ब्रांड एम्बेसडर बने मिर्जापुर के ‘कालीन भैया’, इन जगहों पर कर चुके हैं फिल्मों को शूटिंग
कहां बन रहा है कोच
हाइड्रोजन ट्रेन पर फिलहाल काम चल रहा है और इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में इसका ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। इस ट्रेन का कोच कपूरथला की रेलवे फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। फिलहाल इसका रूट तय नहीं किया गया है। ट्रायल जींद से सोनीपत तक 90 किलोमीटर के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पहली हाइड्रोजन ट्रेन करीब 100 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। इसके अलावा यह ट्रेन डीजल इंजन ट्रेन की तुलना में आवाज भी कम करेगी।
Indian railways to launch first hydrogen train know when will trial starts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














