एक बस्ता, कुछ कपड़े और बहुत सारे नए अनुभव, जानें युवाओं में क्यों बढ़ रहा है Solo Traveling का क्रेज?
Solo Travel Trend: सोलो ट्रैवल का बढ़ता ट्रेंड युवाओं को दे रहा आजादी, आत्मविश्वास और नए अनुभव। जानिए क्यों तेजी से पॉपुलर हो रहा है यह ट्रेंड।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Solo Travel: चला जाता हूँ किसी की धुन में धड़कते दिल के तराने लिये…किशोर कुमार के गाने की यह लाइन आज के युवाओं पर एकदम सटीक बैठती है। पहले जब लोग अकेले सफर करने को उबाऊ मानते थे। वहीं आज के युवा इससे बिलकुल उल्टा सोचते हैं। उन्हें अपनी आजादी में अकेले घुमना पसंद है। लोग बताते हैं कि यह उन्हें आजादी, आत्मविश्वास और नए अनुभवों का मौका देता है।
सोशल मीडिया पर रोज नई जगहों की तस्वीरें और रील्स इस ट्रेंड को तेजी से बढ़ा रही हैं। लेकिन सोलो ट्रैवलिंग सिर्फ दिखावे का हिस्सा नहीं बल्कि बदलती जीवनशैली और गहरी सोच का भी संकेत है।
अपनी शर्तों की यात्रा
आज का युवा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहता है और सोलो ट्रैवल उसे वही आज़ादी देता है। जो ग्रुप ट्रिप में अक्सर नहीं मिलती। अकेले यात्रा करने पर हर फैसला आपका होता है कहां जाना है, कितने दिन रुकना है और क्या करना है। किसी और की पसंद या समय के अनुसार समझौता नहीं करना पड़ता। कई युवाओं के अनुसार, सोलो ट्रिप उन्हें खुद को बेहतर समझने और बिना किसी दबाव के अपनी पसंद-नापसंद को एक्सप्लोर करने का मौका देती है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल की इन 10 खूबसूरत जगहों को देख कर दिल कहेगा – एक बार तो यहां जाना बनता है
पुणे प्रशासन की सख्त चेतावनी: रेड व ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्यटन स्थलों से दूर रहें रीलबाज
स्क्रॉलिंगहावड़ा ब्रिज से समरकंद के विशाल ‘नान’ तक… दुनिया की ये तस्वीरें देख रुक जाएगी आपकी स्क्रॉलिंग
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
आत्मविश्वास में होती है बढ़ोतरी
अकेले यात्रा करने का सबसे बड़ा फायदा आत्मविश्वास में बढ़ोतरी है। नई जगहें, नए लोग और अनजान परिस्थितियां व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। जब कोई खुद अपनी ट्रिप प्लान करता है, रास्ते तलाशता है और समस्याओं का समाधान निकालता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। यही अनुभव आगे चलकर व्यक्तित्व विकास में भी मददगार साबित होता है। कई ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोलो ट्रैवल एक तरह की “लाइफ ट्रेनिंग” है। जहां बिना किसी क्लासरूम के बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि माता के इन 9 पावन मंदिरों के करें दर्शन, अभी बना लें प्लान
सोशल मीडिया से भी बढ़ा ट्रेंड
दरअसल, आज का युवा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहता है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी लाइफस्टाईल को शेयर करते हैं। वहीं कुछ यूट्यूबर ऐसे भी हैं जो सोलो ट्रैवलिंग को काफी ज्याादा प्रमोट करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से प्रेरित होकर युवा सोलो ट्रिप पर निकल जाते हैं और नए अनुभव और यादें बनाते हैं।
