Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर

Mumbai News: मुंबई घाट और कोंकण की वादियों में विस्टाडोम कोच यात्रियों की पहली पसंद बने हुए हैं। पिछले 3 वर्षों में 5.33 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जिससे मध्य रेल को 81.29 करोड़ का राजस्व मिला

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 12, 2026 | 02:56 PM

मध्य रेल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Central Railway News: मुंबई से पुणे घाट और कोंकण के मनमोहक वादियों के बीच पटरियों पर दौड़ने वाले मध्य रेल के विस्टाडोम कोच यात्रियों के बीच सुपरहिट साबित हो रहे हैं। कांच की छत, बड़ी खिड़कियां से पहाड़, झरनों व बादलों के बीच शाही सफर का अनूठा अनुभव यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि पिछले तीन वर्षों में प्रीमियम कोचों की मांग में न केवल वृद्धि दर्ज की गई है, बल्कि 5.33 लाख से ज्यादा यात्रियों ने विस्टाडोम कोच में सफर किया, जिससे मध्य रेल को 81 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

कई प्रमुख रूट्स पर तो इन कोचों की ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत से भी अधिक दर्ज की गई है, जो प्रीमियम और दर्शनीय रेल यात्रा के बढ़ते क्रेज को दर्शाती है। मध्य रेल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान कुल 11,878 विस्टाडोम फेरों में 5.33 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इससे रेलवे को 81.29 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मध्य रेल ने 3,982 विस्टाडोम फेरे संचालित किए, जिनमें 1,76,404 यात्रियों ने सफर किया।

इस दौरान 26.50 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हुआ और औसत ऑक्यूपेंसी 91.36 प्रतिशत रही। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,930 फेरों में 1,76,608 यात्रियों ने यात्रा की और 26.83 करोड़ रुपए की आय हुई। इस वर्ष ऑक्यूपेंसी बढ़कर 92.56 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में विस्टाडोम सेवाओं का प्रदर्शन और मजबूत हुआ। इस दौरान 3,966 फेरों में 1,80,466 यात्रियों ने सफर किया और 27.96 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। औसत ऑक्यूपेंसी बढ़कर 93।67 प्रतिशत दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

भीषण गर्मी का कहर: संभाजीनगर में जलसंकट गहराया, 123 टैंकरों पर निर्भर 4.84 लाख लोग

संभाजीनगर में मतीन शेख को अवैध निर्माण नोटिस, HC में चुनौती; निदा खान मामले के बाद नगरसेवक पर कार्रवाई तेज

चंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल

संभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल

यात्रियों के लिए तैयार किए गए हैं विशिष्ट कोच

मध्य रेल के अनुसार विस्टाडोम कोच विशेष रूप से पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है। ये कोच मुंबई-पुणे घाट, मुंबई-गोवा कोंकण मार्ग और पुणे-सिकंदराबाद जैसे खूबसूरत रेलखंडों पर संचालित किए जा रहे हैं। इन कोचों की सबसे बड़ी खासियत पारदर्शी ग्लास रूफटॉप है, जिससे यात्री पहाड़, घाटियां, झरने और आसमान का पैनोरमिक दृश्य देख सकते हैं। इसके अलावा बड़ी चौड़ी खिड़कियां, 180 डिग्री घूमने वाली सीटें, पुशबैक रिक्लाइनर चेयर और रियर ऑब्जर्वेशन लाउंज यात्रियों को शाही यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं।

Central railway vistadome coaches record revenue passenger growth mumbai pune goa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 02:56 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • South-East-Central Railway
  • Tourism News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.