Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार

Packing For Travelling: गर्मी की छुट्टियों में घूमना मजेदार होता है। इसके लिए जरूरी है स्मार्ट पैकिंग। भाग-दौड़ से ब्रेक लेकर घूमने जा रहे तो नीचे बताई गई चीजें जरूर लेकर जाएं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 12, 2026 | 06:11 PM

ट्रैवल पैकिंग (सौ. पिंटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

Packing For Vacation: जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग होती है, तो एक्साइटमेंट में हम पैकिंग करना शुरू कर देते है। इतनी चीजें दिमाग में आती है कि हम पूरा घर उठा कर पैक करने लगते है, लेकिन सूटकेस में जगह लिमिटेड होती है। ऐसे में स्मार्ट पैकिंग की जरूरत होती है।

पैकिंग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। मसलन आप किस जगह पर जा रहे हैं, वहां का तापमान कैसा है, ट्रिप कितने दिनों का है, साथ में किस उम्र के लोग है आपको साथ वगैरह।

स्नैक्स और पानी

वैसे तो पानी और खाने-पीने की चीजें हर जगह मिल जाती है। लेकिन यदि आपने कभी गौर किया हो, तो ये चीजें महंगी और अनहाइजेनिक होती है। कई बार आसानी से रास्ते में स्नैक्स मिलते भी नहीं है। ऐसे में कुछ सूखा और कुछ ताजा नाश्ता पैक कर सकते है। जैसे- सैंडविच, चिवड़ा, नट्स व फ्रूट्स आदि।

सम्बंधित ख़बरें

वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं

Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी

Somnath Temple @75: कम समय में कैसे करें सोमनाथ के दर्शन, आसपास की ये खास जगहें देखना ना भूलें

Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार

फोन चार्जर

अमूमन जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो हमें लगता है कि चार्जर की क्या जरूरत है। लेकिन आपको हमेशा अपने ट्रेवल बैग में चार्जर या पावर बैंक जरूर रखना चाहिए। ट्रैवलिंग में हम फोन का अधिक इस्तेमाल करते है। ऐसे में फोन की बैटरी जल्द ही खत्म हो जाती है। घूमते समय फोन में गूगल मैप देखने से लेकर गाने सुनने, फोटो व वीडियोज बनाने तक यह आपके काफी काम आता है। इसके अलावा, आप हेडफोन भी कैरी करें। इससे आपके ट्रैवल पार्टनर या किसी और को प्रॉब्लम नहीं होगी।

पावर बैंक (सौ. पिंटरेस्ट)

कपड़े

कपड़े हमारी ट्रैवलिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते है। फिर चाहे हम एक दिन के लिए कहीं जाएं या ज्यादा दिनों के लिए। कई बार कपड़े गंदे हो जाते है या फिर ट्रैकिंग व पूल पार्टी के बाद आपको कपड़े बदलने होते है। इसलिए कपड़े सावधानी से पैक करें और एक-दो पेयर एक्स्ट्रा कैरी करें। आप बच्चों के साथ ट्रैवल कर रहें, तो यह और भी अधिक जरूरी हो जाता है।

दूसरी ओर सोशल मीडिया के जमाने में कोई भी एक ही कपड़े को रिपीट नहीं करना चाहता, इसलिए भी एक्स्ट्रा पैकिंग कर लेनी चाहिए। कपड़े ऐसे पैक करने चाहिए, जिसे आप मिसमैच करके यूज कर सकें। इससे स्पेस की बचत होगी।

ये भी पढ़ें- Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी

मेकअप प्रोडक्ट

जब आप बाहर घूमने जा रही हैं तो बाहर अच्छा और खूबसूरत भी दिखना चाहेंगी। ऐसे में मेकअप तो आप अपने बैग में रखेंगी ही। लेकिन बहुत सारा मेकअप पैक न करें, क्योंकि आप किसी का भी उपयोग नहीं करेंगी।

अगर आप रात को बाहर जा रही हैं तो बस काजल, कंसीलर और लिपस्टिक लगाएं। अपने बैग में भी आप बस इतना ही सामान रखें। वहीं, अगर आपका क्लीन्ज़र या मेकअप रिमूवर पैक करने का मन नहीं है, तो आप मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेकअप आइटम्स के साथ-साथ आप सनग्लासेस भी अपने साथ जरूर कैरी करें।

हॉली डे पैकिंग (सौ. पिंटरेस्ट)

इन सबके अलावा इन चाजों को भी साथ ले जाएं

  • सनस्क्रीन
  • सन ग्लासेस
  • हेडफोन
  • शूज
  • फोल्डेबल वॉटर बॉटल
  • वॉटर प्रूफ बैग
  • ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स
  • आई डी कार्ड्स
  • फर्स्ट एड किट
  • सैनिटाइजर

Pack these essential items for your trip and enjoy your vacation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 05:44 PM

Topics:  

  • Couples Travel Places
  • Summer Holidays
  • Summer Season
  • Tours and travels
  • Travel
  • Travellers
  • Women Solo Travellers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.