- Hindi News »
- Travel »
- Why No One Drowns In Dead Sea Know The Interesting Things
आखिर क्यों इस समुद्र में कोई डूबता नहीं, जानें Dead Sea जुड़ी दिलचस्प बातें
- Written By: मनोज पांडे

Photo Credit-X
नवभारत डिजिटल डेस्क: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो लोगों को आकर्षित करती हैं। कहीं खूबसूरत इमारतें हैं तो कहीं झीलें और समुद्र तट हैं। लोग अक्सर इन जगहों पर अपना समय बिताना पसंद करते हैं। शायद यही वजह है कि दुनिया के कोने-कोने से लोग ऐसी जगहों पर घूमने जाते हैं। ऐसी ही एक जगहों में शुमार है एक समुद्र जो बहुत मशहूर है। वैसे तो उसका नाम डेड सी (Dead Sea) है जो कि सुनने पर बड़ा ही डरावना लगता है। लेकिन इस समुद्र की खासियत यह है कि इसकी गहराई में कोई नहीं डूबता (No One Drown)। इसका मतलब यह है कि अगर आप तैरना नहीं जानते हैं तो भी आप इसमें डूब नहीं सकते। आइए जानते हैं कि इस डेड सी में ऐसा क्या है जो लोगों को डूबने नहीं देता।
किस देश में है ये समुद्र (Where is dead sea)
पूरी दुनिया में इसे डेड सी (Dead Sea) के नाम से जाना जाता है। ये समुद्र दुनियाभर में मशहूर है। अनोखा और रहस्यमयी समुद्र जॉर्डन और इजरायल के बीच स्थित है। इस समुद्र में इंसान तो डूबता नहीं है लेकिन इसके अंदर कोई जिंदा भी नहीं रहता है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि समुद्र के अंदर कई प्रकार के जीव रहते हैं जैसे कि मछली और पेड़ पौधे, लेकिन इस डेड सी में अगर किसी मछली को छोड़ दिया जाए तो उसकी मौत कुछ ही देर में हो जाती है। इसलिए इस डेड सी कहा जाता है। दरअसल इस डेड सी का पानी अन्य समुद्र के मुकाबले बेहद खारा होता है।

सम्बंधित ख़बरें
इंसान के लायक नहीं होता इसका नमक
इस समुद्र के अंदर जिंक, सल्फर, मैग्नीशियम, पोटाश, ब्रोमाइड और कैल्शियम जैसे मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके कारण इस समुद्र का पानी अन्य समुद्रों के मुकाबले बेहद ज्यादा खारा होता है। समुद्र से निकलने वाले नमक को इंसान इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इस समुद्र से निकलने वाला नमक इंसान के खाने लायक नहीं होता है।
लोग क्यों नहीं डूबते (Why no one drowns in Dead Sea)
डेड सी में आखिर ऐसी क्या बात है जो इंसान को डूबने नहीं देती है। अगर इंसान इस समुद्र में उतरता है तो उसमें वो नाव की तरह तैरने लगता है। मतलब अगर कोई इस डेड सी में कूद जाए तो वो डूबने की बजाय पानी पर तैरने लगता है। दरअसल इस समुद्र में किसी के भी न डूबने के पीछे की जो वजह है वो बेहद दिलचस्प है, डेड सी समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे है। जिसे पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु माना जाता है। इसकी डेंसिटी इतनी ज्यादा होती है कि पानी का बहाव नीचे से ऊपर की तरफ होता है। यही कारण है कि इस डेड सी में कोई कभी नहीं डूब सकता है।

डेड सी के पानी से खत्म हो जाती हैं कई बीमारियां (interesting things about Dead Sea)
डेड सी में कोई जीव जिंदा नहीं रह सकता है। न तो इसका नमक इंसान के लायक है। लेकिन इन सभी के बावजूद इस समुद्र का पानी कई बिमारियों के इलाज में काम आता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस समुद्र के पानी में नहाने से त्वचा संबंधित बीमारियों को ठीक करने की क्षमता अधिक होती है। यही कारण है कि यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं और अपने शरीर पर मिट्ठी लगाकर घंटो तक इस डेड सी में तैरते रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समुद्र की मिट्टी को ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी डिमांड भी काफी है।
Why no one drowns in dead sea know the interesting things
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














