इस बार जगन्नाथ पुरी यात्रा पर आ रहे हैं आप, इन खास मंदिरों का दर्शन करना नहीं भूलें, जानिए खासियत
ओडिशा के भगवान जगन्नाथ की पुरी यात्रा की शुरूआत 7 जुलाई से होने जा रही है इस मौके पर अगर आप यात्रा में जाने का प्लान कर रहे है तो आप जगन्नाथ मंदिर के अलावा कोणार्क मंदिर जैसे मंदिरों के दर्शन कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
ओडिशा के भगवान जगन्नाथ की पुरी यात्रा की शुरूआत 7 जुलाई से होने जा रही है जिसके लिए शुभ मुहुर्त और पूजा विधि बताई जा रही है तो वहीं पर श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे है। दुनियाभर में प्रसिद्ध इस यात्रा को लेकर अगर आपने भी दर्शन करने के लिए प्लान बनाएं है तो आपको आज हम ऐसे ही कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है जिसके दर्शन करना आपके लिए अच्छा साबित होगा।
1- कोणार्क सूर्य मंदिर- इस खास मंदिर के बारे में हर कोई जानते हैं जो पुरी शहर से 35 किलोमीटर दूर स्थित है औऱ इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था। इस मंदिर की खासियत की बात की जाए तो, यह सूर्य देवता को समर्पित मंदिर है और इसे सूर्य देवता के रथ के आकार का बनाया गया है। इसे देखने पर ऐसा लगता है कि, 7 घोड़े रथ को खींच रहे हैं। इस मंदिर के दर्शन करने आने के लिए आप पुरी स्टेशन से बस 50 मिनट में पहुंच जाओंगे।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
2-राजा रानी मंदिर- इस खास मंदिर को 'पूर्व का खजुराहो' भी कहते है जिसे प्यार और वासना का जश्न मनाने का प्रतीक मानते है। इस मंदिर पर आपको चमकदार मूर्तियां दिखेगी लेकिन भगवान की मूर्ति यहां पर स्थित नहीं है। इस जगह को पहले ओडिशा पर शासन करने वाले राजा और रानी के आराम और प्रेम के लिए मनाया गया है।
3- ब्रह्मेश्वर मंदिर- आप इस खास मंदिर के दर्शन कर सकते हैं इसकी आकृति आपको आकर्षित करती है। इस मंदिर की दीवारों पर नर्तकियों और संगीतकारों की आकृतियां भी उकेरी गई हैं जो बलुआ पत्थर से बनी हैं। यह मंदिर ओडिशा की राजधानी में स्थित है जहां पर भगवान शिव की पूजा की जाती है।
