पूर्वी मुंबई में 7-9 अक्टूबर तक पानी की 10% कटौती, मनपा ने दी चेतावनी
Mumbai News: मुंबई के पूर्वी उपनगरों में 7-9 अक्टूबर तक पिसे और पांजरापुर जलशुद्धिकरण केंद्र के मीटर अपग्रेड के चलते पानी की 10% कटौती होगी।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई पानी कटौती (pic credit; social media)
Water Crises in Mumbai: मुंबई के पूर्वी उपनगरों में अगले तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मनपा ने घोषणा की है कि पिसे और पांजरापुर जलशुद्धिकरण केंद्र में विद्युत मीटर अपग्रेड कार्य के चलते 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक 10% पानी की कटौती लागू होगी।
मनपा के अनुसार जलशुद्धिकरण केंद्र में 100 किलोवॉट विद्युत मीटर बदलने का कार्य रोजाना दोपहर 12.30 बजे से 3.00 बजे तक किया जाएगा। इस कार्य के कारण तीन दिन तक शहर के पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
कटौती के दायरे में ए.बी. ई. एफ दक्षिण और एफ उत्तर विभाग पूरी तरह प्रभावित होंगे। वहीं, पूर्वी उपनगरों के एम पूर्व, एम पश्चिम, एल (कुर्ता पूर्व), एन (विक्रोली, घाटकोपर), एस (भांडुप, नाहूर, कांजूरमार्ग, विक्रोली पूर्व) और टी (मुलुंड पूर्व-पश्चिम) विभागों में भी 10% पानी की कटौती लागू रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव
कर्जमाफी में शर्तों का जाल! रोहित पवार का पंढरपुर में आमरण अनशन, वडेट्टीवार बोले- यह फर्जी योजना
यवतमाल: विधान परिषद चुनाव पर कांग्रेस का हमला, सचिन नाईक बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों का हुआ हनन
बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
मनपा अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान पानी का स्मार्ट उपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल तीन दिनों के लिए है और कटौती के बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Nagpur News: 46 टंकियों की आज जलापूर्ति बंद, नवेगांव खैरी में महावितरण बंद का दिखा असर
पूर्वी मुंबई के कई इलाकों में रहने वाले नागरिकों ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। कई लोग पानी की अतिरिक्त आपूर्ति सुरक्षित कर रहे हैं ताकि दैनिक कार्य प्रभावित न हों। मनपा ने भरोसा दिलाया है कि आपात स्थिति में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विद्युत मीटर अपग्रेड के बाद जलशुद्धिकरण केंद्र की क्षमता में सुधार होगा, जिससे भविष्य में पानी की आपूर्ति में स्थिरता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।
मनपा ने यह भी कहा कि कटौती के दौरान किसी भी शिकायत या समस्या के लिए नागरिक नगर सेवाओं की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शहर में जल आपूर्ति की गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
