स्वतंत्रता दिवस पर इस बार कुछ अलग करने के लिए घूम आएं भारत की ये जगहे
Independence Day 2025: भारत में आजादी का जश्न मनाने के लिए 15 अगस्त को कुछ बेहतरीन और देशभक्ति वाली जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप परिवार के साथ छुट्टि का मजा ले सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक दिन पर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए भारत की कुछ खूबसूरत जगहों पर विजिट कर सकते हैं।
परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए पंजाब बहुत शानदार जगह है जहां वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति का नजारा देखा जा सकता है। यहां पर स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शहीदों के बलिदान को इस दिन याद किया जाता है। यहां पर घूमने के लिए अन्य कई जगह है।
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Navabharat Nishanebaaz: पासपोर्ट पर छपी ट्रंप की तस्वीर शान से चमकाते अपनी तकदीर
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
दिल्ली का लाल किला 15 अगस्त को खूबसूरत नजारों से परिपूर्ण होता है। राजधानी में घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। आजादी का जश्न मनाने के लिए लाल किले पर जा सकते हैं। अगर आप 15 अगस्त को जा रहे हैं, तो सुबह जल्दी पहुंच जाएं।
अंग्रेजों की क्रूरता का प्रमाण देखने के लिए अमृतसर के जलियांवाला बाग जा सकते हैं। यहां की दीवार पर मौजूद गोलियां के निशान 1919 में हुए नरसंहार की कहानी बयां करता है। यहां निर्दोष भारतीयों की हत्या कर दी गई थी। परिवार के साथ इस जगह पर भारत के लिए जान गंवाने वाले निर्दोष भारतीयों को नमन कर सकते हैं।
मुंबई का अगस्त क्रांति मैदान वो स्थान है जहां पर गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इस मैदान का इस्तेमाल मनोरंजन पार्क की तरह होने लगा है। यहां स्वतंत्रता दिवस के समय काफी धूमधाम रहती है। यहां परिवार के साथ आकर स्वतंत्रता दिवस की यादों को क्रिएट कर सकते हैं।
दिल्ली का इंडिया गेट स्वतंत्रता दिवस पर बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां सभी तरफ लेजर लाइट से तिरंगों की रोशनी पूरे इंडिया गेट को रोशन कर देती है। इस जगह आजादी का जश्न खुलकर मनाया जा सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर म्यूजिकल शो भी होता है। यहां पर देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धाजंलि दे सकते हैं।
