सितंबर ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं उत्तराखंड की ये वादियां, जहां मिलेगा मन को सुकून
Uttarakhand Tourist Places: उत्तराखंड भारत के उन खूबसूरत राज्यों में से एक है जहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आना पसंद करते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां और हरियाली घूमने के लिए आदर्श है।
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तराखंड में घूमने की बेहतरीन जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Best Places to Visit in Uttarakhand: घूमने के शौकीन लोगों के लिए सितंबर का महीना एकदम परफेक्ट होता है जहां हर जगह हरियाली और शांति का माहौल रहता है। अगर आप इस बार सितंबर की छुट्टियां बिताने के लिए किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो उत्तराखंड की वादियों से बेहतर और क्या हो सकता है। यहां की हरी-भरी घाटियां, ठंडी हवाएं, झरने, ऊंचे पहाड़ों के नजारे मन को सुकून देते हैं। मानसून के बाद यहां पर मौसम और भी सुहाना हो जाता है।
उत्तराखंड में अगर आप इस समय किसी बेहतरीन जगह पर जाने का मन बना रहे हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की इन डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहां पर सितंबर में घूमने एकदम सही ऑप्शन रहेगा।
कौसानी
भारत का मिनी स्विट्जरलैंड में घूमने चाहते हैं तो कौसानी आ सकते हैं। यहां पर त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचूली जैसी हिमालय की चोटियों के दृश्य बहुत खूबसूरत होते हैं। सितंबर के महीने में यहां मौसम बहुत सुहाना हो जाता है जिस वजह से ज्यादातर लोग यहां आना पसंद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12th में 85% तो 10th में 98% पास, सीएम धामी ने दी बधाई
मसूरी
देहरादून से कुछ ही दूरी पर बसी यह जगह सितंबर के महीने में एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट है। यहां की खूबसूरत वादियां और शानदार नजारे मन को सुकून देते हैं। झरने की आवाज, केम्प्टी फॉल्स और पहाड़ों का अद्भुत दृश्य आपको प्रकृति का दीवाना बना देगा। यहां पर भीड़ ज्यादा नहीं होती है जिस वजह से यहां घूमने का मजा ज्यादा है।
लैंसडाउन
भीड़ से दूर किसी जगह आराम से समय बिताना चाहते हैं तो लैंसडाउन बेस्ट लोकेशन साबित होगी। यहां पर पाइन के जंगल, बर्ड वॉचिंग और झील के किनारे बैठकर आराम से शाम बिताए जा सकती है। सितंबर में यहां न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड जिसकी वजह से यह जगह घूमने के लिए आदर्श स्थान मानी जा सकती है।
औली
औली में स्कीइंग का मजा लिया जा सकता है। सितंबर के समय यहां पर अलग ही मजा आता है। चारों तरफ हरे भरे घास के मैदान और बर्फ से ढकी चोटियां ट्रेकिंग के लिए इस जगह को परफेक्ट स्थान बनाती हैं।
रानीखेत
उत्तराखंड में खूबसूरत और सुंदर वादियों का नजारा देखने के लिए रानीखेत जा सकते हैं। यहां पर इस समय ज्यादा भीड़ नहीं रहती है। ऐसे में हिमालय की चोटियों का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है।
यह भी पढे़ं:- सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन, अभी से कर लें टिकट बुक
नैनीताल
सितंबर में अगर आप परिवार या छोटे बच्चे के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो नैनीताल बेस्ट है। इस समय यहां का मौसम बिल्कुल सुहावना और आकर्षक होता है। यहां नैनी झील में बोटिंग, स्नो व्यू प्वॉइंट से पहाड़ों का नजारा और शाम के समय मॉल रोड की सैर ट्रिप को परफेक्ट और यादगार बनाने के लिए काफी है।
सितंबर का महीना उत्तराखंड घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय यहां पर वादियों में ताजगी होती है। मौसम काफी सुहावना होता है जो ट्रिप को रोमांचक बनाने में मदद करता है। शांति और सुकून का अनुभव करने के लिए उत्तराखंड की इन जगहों पर एक बार जरूर सैर करें।
