-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Things To Keep In Mind While Going For First International Trip
Foreign Trip: इंटरनेशनल ट्रिप पर पहली बार जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, सफर में होगी आसानी
- Written By: प्रीति शर्मा
विदेश जाना हर व्यक्ति का सपना होता है। वहां जाकर लोग एक अलग संस्कृति, लोग और अनोखा अनुभव करते हैं। लेकिन अगर पहली बार कोई इंटरनेशनल ट्रिप करने जा रहे हैं तो थोड़ी चिंता जरूर होती है।

इंटरनेशनल ट्रिप पर पहली बार जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, सफर में होगी आसानी
International Travel Tips: विदेश जाना हर व्यक्ति का सपना होता है। वहां जाकर लोग एक अलग संस्कृति, लोग और अनोखा अनुभव करते हैं। लेकिन अगर पहली बार कोई इंटरनेशनल ट्रिप करने जा रहे हैं तो थोड़ी चिंता जरूर होती है। ऐसे में आप कुछ बातों को जान लेंगे तो यात्रा करने में काफी आसानी होगी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्मार्ट और सरल टिप्स बताएंगे जिसके बाद आपकी यात्रा मजेदार और आसान बन जाएगी।
आपका पासपोर्ट पहले से तैयार रखें
आप अपना पासपोर्ट पहले से ही बनवा लें जिससे आपको परेशानी न हो। अब तत्काल सेवाएं उपलब्ध हैं लेकिन आप आखिरी मिनट का तनाव नहीं लेना चाहेंगे। बहुत सी अंतर्राष्ट्रीय बुकिंग भी आपके पासपोर्ट विवरण मांगती हैं इसलिए इसे तैयार रखें। एक बार जब आप अपना पासपोर्ट प्राप्त कर लें, तो सुनिश्चित करें कि आप 4-5 फोटोकॉपी करवा लें। 4 अपने पास रखें और एक अपने परिवार के पास छोड़ दें। अपने पासपोर्ट के अलावा आपको अपने सभी अन्य दस्तावेजों, जैसे व्यक्तिगत आईडी, वीजा आदि को ध्यान से रख लें।
जब पैसे के आदान-प्रदान की बात आती है, तो हवाई अड्डा सबसे अच्छी जगह नहीं हो सकता है। आपको यहां जिम्मेदारी से काम करना होगा। मनी एक्सचेंज के लिए किसी बैंक या किसी प्रसिद्ध मनी एक्सचेंज ब्रांड के पास जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा

यात्रा बीमा आपको एक अतिरिक्त लागत की तरह लग सकता है लेकिन मुसीबत के समय यह आपकी मदद करेगा। आप कभी नहीं जानते कि उस अज्ञात देश में यात्रा करते समय क्या होता है। बीमा करवाना हमेशा फायदेमंद रहता है। यह आपकी पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा है और आपको इसके हर हिस्से का आनंद लेना चाहिए और विशेष यादें बनानी चाहिए, लेकिन सुनिश्चित करें कि जब बात अपने और अपने पैसे और सामान की हो तो आप अतिरिक्त सावधान रहें।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
स्मार्ट चीजें रखें साथ
विदेश की यात्रा पर गूगल मैप्स, गूगल ट्रांसलेट, लोकल ट्रांसपोर्ट ऐप, पेमेंट ऐप्स और मोबाइल में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग या ई-सिम का ऑप्शन भी चेक कर लें। इससे आपको यात्रा करने में और किसी भी जगह घूमने में आसानी होगी। इस तरह आप जिसकी भी जगह घूमने जा रहे हैं वहां की लोकल भाषा के कुछ सरल वाक्यों को सीख सकते हैं। यह आपको वहां काफी मदद करेगा।
Things to keep in mind while going for first international trip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMबाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














