-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Slippery Roads And Long Traffic Jams Be Careful On Your Gulmarg Trip
Snowfall Travel Tips: फिसलन भरी सड़कें और लंबा जाम, गुलमर्ग ट्रिप पर इन बातों का रखें खास ख्याल
- Written By: रंजन कुमार
Travel Tips : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के चलते ट्रैफिक जाम और सड़कें फिसलन भरी हैं। सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए आपको सावधानियों और ट्रैवल टिप्स का पालन करना चाहिए।

गुलमर्ग की खूबसूरत वादियां।
Gulmarg Travel Tips: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग की बर्फबारी जितनी खूबसूरत लगती है, ये सफर उतना ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप इस सफेद जन्नत की सैर का प्लान बना रहे तो जोश के साथ थोड़ी सावधानी जरूरी है। फिलहाल वहां भारी बर्फबारी के चलते सड़कें कांच जैसी फिसलन भरी हुई हैं। ट्रैफिक का बुरा हाल है। आपकी यात्रा सुरक्षित और यादगार रहे, इसके लिए आसान और जरूरी टिप्स दिए गए हैं।
श्रीनगर से गुलमर्ग का जो रास्ता अमूमन 1.5 घंटे में तय होता था, वो भारी बर्फ के चलते अब वहां 5 से 6 घंटे लग रहे। टंगमर्ग से गुलमर्ग के बीच गाड़ियों की लंबी कतारें हैं, इसलिए सुबह जितना जल्दी हो सके निकलें। हड़बड़ी न करें, क्योंकि फिसलन में तेज गाड़ी चलाना खतरनाक है।
स्नो चेन सबसे जरूरी
पहाड़ी रास्तों पर बर्फ की वजह से टायर अपनी पकड़ खो देते हैं। टंगमर्ग पहुंचने के बाद गाड़ी के टायरों पर लोहे की स्नो चेन जरूर लगवाएं। बिना चेन के गाड़ियां ढलान पर पीछे की तरफ फिसल सकती हैं, जो बहुत जोखिम भरा है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Airport पर Reel बनाना पड़ सकता है भारी, DGCA का बड़ा एक्शन, फोन जब्त से लेकर फ्लाइट बैन तक कार्रवाई
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
गाड़ी में रखें इमरजेंसी किट
आप घंटों ट्रैफिक में फंसे रह सकते हैं, इसलिए अपनी कार को छोटे घर की तरह तैयार रखें। उसमें खाना-पानी-बिस्कुट, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और पीने का पर्याप्त पानी साथ रखें। पावर बैंक- फोन की बैटरी ठंड में जल्दी खत्म होती है, इसलिए पावर बैंक साथ रखें। दवाइयां- मोशन सिकनेस और सर्दी-खांसी की बेसिक दवाएं पास रखें।
कपड़ों की लेयरिंग
बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास सावधानी बरतें। केवल एक भारी जैकेट के बजाय 3-लेयर कपड़े पहनें। इससे शरीर की गर्मी बनी रहती है। साथ ही वॉटरप्रूफ जूते पहनें, ताकि पैरों में नमी न जाए।
यह भी पढ़ें: लॉन्ग वीकेंड पर देखें बर्फ से ढके पहाड़, इस जगह को कहा जाता है धरती का स्वर्ग
गुलमर्ग में क्या करें खास?
इतनी मशक्कत के बाद आप गुलमर्ग पहुंचेंगे तो वहां का नजारा आपकी सारी थकान मिटा देगा। वहां आप इनका मजा ले सकते हैं।
गोंडोला राइड: एशिया की सबसे ऊंची केबल कार का अनुभव।
स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग: एडवेंचर पसंद है तो इंस्ट्रक्टर की मदद से इसे ट्राई करें।
कैफे कल्चर: बर्फ गिरते हुए देखना और गरम कहवा पीना एक अलग ही सुकून देता है।
Slippery roads and long traffic jams be careful on your gulmarg trip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














