-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Have You Been To The Last Village On The India Pakistan Border Here How To Reach This Famous Tourist Destination
भारत-पाक बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव गए हो क्या आप? इस फेमस टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे पहुंचें
- Written By: रंजन कुमार
Last Village Turtuk : भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर बसा गांव तुरतुक फेमस टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। यहां फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यह गांव पहले पाकिस्तान के पास था। फिर भारत में शामिल हो गया।

गांव तुरतुक। इमेज-एआई
Which is the last village of India to Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमाएं अक्सर तनाव और युद्ध की कहानियां सुनाती हैं, लेकिन लद्दाख के लेह जिले में बसा तुरतुक गांव एक अलग ही दास्तां बयां करता है। यह महज एक गांव नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसा नाम है, जो 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान से अलग होकर भारत का अभिन्न हिस्सा बन गया। आज यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और अनूठी बाल्टी संस्कृति के कारण पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना है।
1947 के बंटवारे के बाद तुरतुक पाकिस्तान (बाल्टिस्तान) के पास था। 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इस भौगोलिक बदलाव ने कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया-आधे भारत में रह गए और आधे पाकिस्तान में। आज भी यहाँ के लोग वीजा लेकर सरहद पार अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं। वैसे, यह कागजी प्रक्रिया खासी जटिल और महंगी है।
खुबानी के बाग और बाल्टी विरासत
बॉर्डर से महज 8 किलोमीटर पहले बसे इस गांव की आबादी 2500 है। यहां आज भी बाल्टी भाषा बोली जाती है। यह गांव अपनी रसीली खुबानी के लिए मशहूर है। इतिहास प्रेमियों के लिए यहां 16वीं सदी की मस्जिद, आइकॉनिक पोलो ग्राउंड, बाल्टी हेरिटेज होम और तुरतुक गोम्पा जैसे आकर्षण मौजूद हैं। यहां से आगे थांग नामक जगह है, जो सीधे पाकिस्तानी सेना की स्नाइपर रेंज में आती है, जो सरहद की संवेदनशीलता का अहसास कराती है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Airport पर Reel बनाना पड़ सकता है भारी, DGCA का बड़ा एक्शन, फोन जब्त से लेकर फ्लाइट बैन तक कार्रवाई
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
पर्यटन और संस्कृति का मेल
तुरतुक में इजरायली पर्यटकों की काफी चहल-पहल रहती है। यहां रहने के लिए 800 रुपए से 1000 रुपए में अच्छे गेस्ट हाउस मिल जाते हैं। मगर, असली अनुभव होम स्टे में मिलता है। केवल 350 रुपए प्रति व्यक्ति की शुरुआत में मिलने वाले इन होम स्टे में आप न केवल स्थानीय बाल्टी व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं, बल्कि यहां के लोगों की गर्मजोशी और संस्कृति को महसूस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : बेहद कम खर्चे में थाईलैंड जैसा आइलैंड देख सकेंगे, बिहार में छिपा है हसीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन
कैसे पहुंचें?
तुरतुक जाने के लिए आपको लेह प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना होगा, जो 5 दिनों के लिए वैध होता है। आप इसे सीधे प्रशासनिक कार्यालय या किसी प्रमाणित ट्रैवल एजेंसी से बनवा सकते हैं। ध्यान रहे कि परमिट कार्यालय शाम 5 बजे बंद हो जाता है, इसलिए अपनी योजना समय पर बना लें।
Have you been to the last village on the india pakistan border here how to reach this famous tourist destination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














