Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pahalgam: कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरती के आगे सब है फेल, यूं ही नहीं कहते ‘कश्मीर का स्विट्जरलैंड’

कश्मीर का पहलगाम पर्यटकों की पहली पसंद है जिसकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां पर मौजूद देवदार के पेड़, जंगल, नदियों का पानी, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मन को खुश कर देते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 23, 2025 | 01:13 PM

कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरती के आगे सब है फेल, यूं ही नहीं कहते 'कश्मीर का स्विट्जरलैंड'

Follow Us
Close
Follow Us:

Tourist Places in Pahalgam: भारत में धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की खूबसूरती को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। यहां पर एक नहीं बल्कि कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इन्हीं में से एक जगह पहलगाम है। इस जगह की खूबसूरती आपके आंखों में इस कदर बस जाएगी कि आप कभी भूल नहीं पाएंगे। दूर दूर तक फैले हुए घास के मैदान, ऊंची चोटियां, साफ पानी की नदियां, हरियाली भरी घाटियां यहां की फिजाओं में फैली हुई शांति आंखों को सुकून देने वाला है। कश्मीर का पहलगाम देवदार के जंगलों के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आप कई सारी डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

बर्फ से ढके पहाड़ की सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं तो कश्मीर के इस स्विट्जरलैंड में घूमने का प्लान कर सकते हैं। गर्मी से राहत देने के लिए यह बेहतरीन जगह है। यहां की साफ और ताजी हवा मन को अंदर से शांत कर देती है। बता दें कि कश्मीर ऐसी जगह है जहां पर किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको पहलगाम से जुड़ी कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप एक बार जरूर देखें।

कोलाहोई ग्लेशियर

सम्बंधित ख़बरें

बच्चों के साथ बिताएं यादगार छुट्टियां, ये 5 वाइल्डलाइफ ठिकाने हैं ऑफबीट और एडवेंचर से भरपूर

2026 में ऐसे करें अपनी ट्रिप प्लान, बिना ऑफिस से लीव लिए मिलेगा घूमने का असली मजा

भारत के 5 सबसे रहस्यमयी मंदिर: कभी हवा में झूलता है खंभा तो कहीं विज्ञान भी टेक देता है घुटने!

नवभारत विशेष: कश्मीर से निकला, अब देश के लिए खतरा बना

पहलगाम के पास लिद्दर घाटी के ऊपर स्थित कोलाहोई ग्लेशियर प्रसिद्ध ट्रैकिंग प्लेस है। यहां के नजारे इतने सुंदर हैं कि वापस जाने का मन नहीं करेगा। यहीं से लिद्दर नदी निकलती है। प्राकृतिक प्रेमी इस जगह का दीदार लाइफ में एक बार जरूर करें।

चंदनवाड़ी

पहलगाम में स्थित चंदनवाड़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर आप परिवार या दोस्तों के साथ शांति और सुकून के पल बिताने के लिए जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपको हैरान कर देगी। बता दें कि यह वही घाटी है जहां से अमरनाथ की यात्रा गुजरती है। यहां प्राकृतिक सुंदरता के अलावा धार्मिक जगहों का भी दीदार कर सकते हैं। मार्तण्ड सूर्य मंदिर, ममलेश्वर मंदिर यहां पर घूमने के स्थान है। इसके अलावा आप मछली पकड़ना, घुड़सवारी, स्कीइंग, कैंपिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

लिद्दर नदी

पहलगाम में स्थित लिद्दर नदी के आसपास का नजारा मन और आंख दोनों को सुकून देता है। यह नदी आगे जाकर झेलम नदी में मिल जाती है। नदी का पानी इतना साफ है कि इसका रंग नीला दिखाई देता है। यहां पर आप रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। पार्टनर के साथ यह जगह हनीमून मनाने के लिए बेस्ट रहेगी।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

लिद्दर अम्युजमेंट पार्क

पहलगाम में मौजूद यह पार्क खूबसूरती का अद्भुत नजारा पेश करता है। इस पार्क को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल हैं। यहां पर लगे झूले आपको बहुत ही सुंदर अहसास कराएंगे। रोमांच से भरी यह जगह बहुत ही शानदार एक्पीरियंस देगी।

Scenic beauty of pahalgam kashmir know why it is called switzerland of kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2025 | 01:13 PM

Topics:  

  • Best Tourist Places
  • Kashmir
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.