-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Romantic Places In South India Where You Can Plan To Visit With Your Partner In February
दक्षिण भारत की रोमांटिक जगहें जहां फरवरी में पार्टनर के साथ बना सकते हैं घूमने का प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
दक्षिण भारत में बहुत ही कम ठंड पड़ती है और फरवरी के समय यहां का मौसम बहुत ही रोमांटिक होता है। ऐसे में यहां पार्टनर के साथ घूमने मजेदार और यादगार साबित हो सकता है।

दक्षिण भारत की रोमांटिक जगहें जहां फरवरी में पार्टनर के साथ बना सकते हैं घूमने का प्लान
Romantic Places in South India: उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस बार ज्यादा ठंड देखने को नहीं मिली है। कुछ ही दिनों में फरवरी का महीना शुरू होने वाला है और दिन में खूब अच्छी धूप देखने को मिल रही है। ऐसे में कई लोग बर्फबारी का मजा लेने हिमाचल या उत्तराखंड का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप इसके इतर कोई और जगह घूमना चाहते हैं तो दक्षिण भारत बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। फरवरी का महीना कपल के लिए बहुत ही खास होता है। वैलेंटाइन डे की वजह से लोग ऐसे में पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
दक्षिण भारत में बहुत ही कम ठंड पड़ती है और फरवरी के समय यहां का मौसम बहुत ही रोमांटिक होता है। ऐसे में यहां पार्टनर के साथ घूमने मजेदार और यादगार साबित हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
कोडईकनाल
तमिलनाडु में स्थित कोडईकनाल देश के सबसे खूबसूरत और बेहतरीन जगहों में शामिल है। यह जगह पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बहुत ही सही है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, झील-झरने, घाटियां, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और आकर्षक नजारे बहुत ही अद्भुत हैं जो कपल्स को काफी पसंद आते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं। कोडईकनाल झील, कोकर्स वॉक और डॉलफिन नोज पॉइंट घूमने के लिए रोमांटिक जगह है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून की फुहारों के बीच घूम आएं भारत की ये 4 बेहतरीन जगहे
बरसात के मौसम में लेना चाहते हैं खूबसूरत नजारों का मजा, भारत की इन जगहों पर करें ट्रिप
Karnataka: भीड़ भाड़ से दूर गर्मी में कर्नाटक की इन 3 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, जल्दी से कर लें पैकिंग
River Rafting के लिए बेहतरीन लोकेशन की तलाश हुई खत्म, इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर
अल्लेप्पी
दक्षिण भारत की खूबसूरत जगह अल्लेप्पी पार्टनर के साथ घूमने की बेहतरीन जगह है जहां पर अक्सर कपल्स जाते हैं। यह केरल का ही नहीं बल्कि देश का खूबसूरत हॉलीडे डेस्टिनेशन है। यह ज्यादातर लोगों की फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। फरवरी में गुलाबी सर्दी के दौरान घूमने का मजा ही कुछ और होता है। यहां पर रिसॉर्ट और विला में रूम बुक करके हसीन शाम गुजार सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
कूर्ग
फरवरी में पार्टनर के साथ रोमांटिक जगह जाने का प्लान है तो कूर्ग बहुत ही बेहतरीन रहेगा। यह जगह कर्नाटक के टॉप डेस्टिनेशन में शामिल है। विदेशों से भी लोग यहां वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं। यहां की खूबसूरती दुनियाभर में प्रचलित है। इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर एबी फॉल्स, ब्रह्मगिरि शिखर, दुबारे हाथी शिविर, चेट्टल्ली और राजा की सीट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Romantic places in south india where you can plan to visit with your partner in february
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














