- Hindi News »
- Travel »
- Road Trip Places Near Delhi With Friends In Summer
दिल्ली के आसपास इन जगहों पर बनाएं रोड ट्रिप का प्लान, मजेदार होगा सफर
रोजमर्रा की बोरिंग लाइफ से पक गए हैं तो किसी बेहतरीन जगह पर रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप बहुत ही मजेदार हो सकती है। दिल्ली के आसपास स्थित इन जगहों की दूरी ज्यादा नहीं है।
- Written By: प्रीति शर्मा

दिल्ली के आसपास रोड ट्रिप की जगहें (सौ. फ्रीपिक)
जिंदगी हो या कोई रोमांचक सफर दोस्तों के साथ हर पल बहुत मजेदार और खूबसूरत होता है। बिना कोई शेड्यूल और रोज एक ही जैसी लाइफ जीकर हर कोई बोर हो जाता है। इस बोरिंग लाइफ से थोड़ी छुट्टी पाने का सबसे अच्छा तरीका रोड ट्रिप है। हालांकि काम की वजह हम ज्यादा दूर किसी भी जगह पर जाने से बचते हैं। ऐसे में दिल्ली या उसके आसपास कुछ बेहतरीन जगहों पर रोड ट्रिप का प्लान किया जा सकता है।
दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए हम कुछ ऐसी जगह लेकर आए हैं जहां पर आप दोस्तों के साथ रोड ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। इन जगहों पर बाइक या कार से आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गर्मियों में इन जगहों के खूबसूरत नजारे मन को सुकून देने वाले होते हैं।
कसोल
हिमाचल प्रदेश में पार्वती नदी के किनारे बसा यह छोटा सा गांव बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर स्थित पहाड़, देवदार के पेड़ और नदी के सुंदर नजारों के सामने आराम से बैठने का मजा अलग ही है। दोस्तों के साथ यहां रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से कसोल करीब 489 किमी है।
सम्बंधित ख़बरें
22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, हर मंडे मेट्रो डे…PM मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिए कई बड़े फैसले
नैनीताल
पहाड़ों में दोस्तों के साथ मजे करने हैं तो उत्तराखंड के नैनीताल की ट्रिप प्लान की जा सकती है। यह जगह हिमालय के कुमाऊं पहाड़ी की हरी भरी तलहटी पर बसी है। वीकेंड गेटअवे के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी। नैनीताल दिल्ली से करीब 288 किमी दूर है।

रानीखेत
ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और जंगलों के आसपास बनाया गया यह हिल स्टेशन रानीखेत बहुत ही सुंदर है। यह जगह अपनी खूबसूरती की वजह से प्रसिद्ध है। दिल्ली से रानीखेत की दूरी लगभग 352 किमी है। रास्तों के मजे लेते हुए एक अच्छा ट्रिप प्लान किया जा सकता है।
नीमराना फोर्ट
अगर आपने राजस्थान का नीमराना फोर्ट नहीं देखा है तो एक बार जरूर विजिट करें। दिल्ली से वीकेंड पर जाने के लिए यह जगह बहुत बेहतरीन है। नीमराना फोर्ट राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। इसे अब राजस्थान के सबसे पुराने हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। दिल्ली से इसकी दूरी 121 किमी है।
दोस्तों के साथ समर वेकेशन के लिए ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर रोड ट्रिप का प्लान किया जा सकता है। ये जगहें आपके सफर को मजेदार और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
Road trip places near delhi with friends in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
May 16, 2026 | 07:55 PMकिसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
May 16, 2026 | 07:50 PMबिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
May 16, 2026 | 07:41 PM‘मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता’…’उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल’, Salman Khan ने खोले अपने राज़
May 16, 2026 | 07:38 PMMP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
May 16, 2026 | 07:37 PMनीदरलैंड में ढोल ताशा की थाप पर PM नरेंद्र मोदी का मराठा स्टाइल स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने जमाया रंग
May 16, 2026 | 07:28 PMKamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
May 16, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














