Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस जनवरी रंग जाइये तीन महीने तक चलने वाले कच्छ के ‘रण उत्सव’ में, जानें यहां की खास बाते

रण उत्सव गुजरात के कच्छ के रण में आयोजित तीन महीने का एक भव्य उत्सव है, जो नवंबर से फरवरी तक चलता है। इसे देखने और आनंद लेने के लिए देश विदेश से हर साल लाखों की तादात में टूरिस्ट यहां आते है। इस उत्सव की भव्यता और सुंदरता का टूरिस्ट का मनमोह लेती है और ये भव्यता टूरिस्टों को अपने बिजी शेड्यूल से दूर ले जाती है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 03, 2025 | 08:57 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 7

रण उत्सव गुजरात पर्यटन के सबसे बड़े और खास आयोजनों में से एक है। यह न केवल कच्छ की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देता है, बल्कि इसे एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करता है। सफेद रण का यह महोत्सव, अपने अद्वितीय प्राकृतिक और सांस्कृतिक अनुभवों और खूबसूरती के कारण फेमस है।

2 / 7

सफेद रण - सफेद रण (साल्ट डेजर्ट) अपने आप में एक अनूठा पर्यटन स्थल है, जिसे चांदनी रात में देखना पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनता है। यह दुनिया के उन कुछ स्थानों में से है, जहां आपको कुदरत की इतनी विविधता और सौंदर्य एक साथ देखने को मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें
1

जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, T20I महिला क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली चौथी भारतीय बनी

2

संतोष देशमुख हत्याकांड का फरार आरोपी कृष्णा आंधले 3 बार आया गांव! धनंजय देशमुख के सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप

3

Gondia News: रबी फसलों की सिंचाई से गोरेगांव में भूजल स्तर गिरा, जल संकट की आशंका

4

पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा? मनोज तिवारी के ‘बड़े वादे’ से उठेगा पर्दा, जानिए पूरा समीकरण

3 / 7

टेंट सिटी का अनुभव - रण उत्सव के दौरान ये सिटी अस्थायी टेंट सिटी बन जाती है, जहां पर्यटकों को लक्ज़री और पारंपरिक दोनों तरह की रहने की सुविधाएं मिलती हैं। हर टेंट में आपको मॉडर्न टेक्नोलोजी की सुविधाओं से संपूर्ण टेंट मिलता है, जिससे पर्यटकों को एक आरामदायक और शानदार अनुभव मिलता है।

4 / 7

खास व्यंजन - गुजरात के खास व्यंजन खांडवी, हांडवो, थेपला, ढोकला, उंधियु, घोघरा, बासुंदी और कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन यहां की पहचान है। यहां टूरिस्ट को मौज के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने का भी मजा ले सकते है।

5 / 7

एडवेंचर और एक्टिविटी टूरिज्म - एडवेंचर प्रेमियों के लिए यहां ऊंट सफारी, हॉट एयर बैलून राइड्स, पैरासेलिंग, और एटीवी राइड जैसी रोमांचक गतिविधियां टूरिस्टों को लुभाती है और उनके लिए लोकप्रिय जगह है। रेगिस्तान में सूर्यास्त और सूर्योदय देखना पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होता है।

6 / 7

सांस्कृतिक पर्यटन - बात गुजरात की हो और यहां के लोक गीतों और डांस की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां टूरिस्टों को लुभाने के लिए यहां का खास लोक संगीत, नृत्य, और पारंपरिक नाटक पेश किए जाते हैं। साथ ही गुजराती पकवान का स्वाद और हस्तशिल्प प्रदर्शनियां कच्छ की संस्कृति का जीवंत अनुभव कराती हैं।

7 / 7

स्थानीय पर्यटन स्थलों की सैर - कालाडूंगर (ब्लैक हिल), मांडवी बीच, और भारत-पाक सीमा जैसे स्थान भी टूरिस्टस को आकर्षित करते हैं। टूरिस्ट कच्छ के अन्य ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल को भी घूमना पसंद करते हैं।

Rann of kutch festival in gujarat best place to visit in january

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2025 | 08:56 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.